Raja Bhaiya Case: लखनऊ में राजा भैया की साली ने निजी टीवी चैनल के विरुद्ध दर्ज कराई एफआईआर, जानिए पूरा मामला

Raja Bhaiya Case: भावनी सिंह की बहन और राजा भैया की साली साध्वी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Update:2023-09-04 20:49 IST
Raja Bhaiya wife filed an FIR against a private TV channel in Hazratganj Kotwali (Photo-Social Media)

Raja Bhaiya Case: हजरतगंज कोतवाली में राजा भैया की साली साध्वी सिंह ने एक निजी टीवी चैनल के वाइस चेयरमैन, संवाददाता और एंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भावनी सिंह की बहन और राजा भैया की साली साध्वी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ एफआईआर

साध्वी सिंह ने अपनी बहन और प्राइवेट टीवी चैनल के विरुद्ध 500, 509 और 120बी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले दिनों एक टीवी चैनल नें राजा भैया और उनकी शाली के बीच अवैध संबंध से संबंधित न्यूज चला दिया था। जिसको लेकर साध्वी काफी नाराज थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमसे भी पूछना चाहिए था। बिना मेरा पक्ष रखे ही चला दिया गया।

बता दें कि भानवी सिंह और राजा भैया के टूटते रिश्तों की खबर काफी दिनों से चर्चा में है, लेकिन पहली बार भानवी अपने रिश्ते को लेकर बीते दिनों पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने साकेत कोर्ट पहुंचकर पहला लिखित जवाब दायर किया था। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अपने पति रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया को तलाक नहीं देंगी। जवाब में राजा भैया द्वारा कथित तौर पर मारपीट का भी जिक्र है। ज्ञात हो कि, तलाक का मामला राजा भैया की तरफ से दायर किया गया है। जवाब दाखिल करने के लिए अदालत ने भानवी को 17 अक्टूबर तक का समय दिया था। ये मामला पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता (Shunali Gupta) की कोर्ट में है।

1995 में हुई थी शादी

रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) की भानवी सिंह के साथ शादी 1995 में हुई थी। जिस समय शादी हुई थी उस समय राजा भैया उम्र 25 वर्ष थी, जबकि भानवी की उम्र 20 साल थीं। दोनों के चार बच्चे हैं। हाल के कुछ वर्षों में दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संबंधों में खटास की वजह अवैध संबंध है। इसी दौरान भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।

Tags:    

Similar News