केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है: राजनाथ

राजनाथ ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे पूर्ण रूप से मिले।

Update: 2019-11-23 15:39 GMT

लखनऊ: फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन लखनऊ के चैप्टर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ‘‘फेस टू फेस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया। राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 16 से अधिक फ्लो चैप्टरो से आये 300 फ्लो प्रतिनिधियों के साथ यहां बातचीत की।

इस दौरान उन्होनें कहा कि राष्ट्रव्यापी और महिला सशक्तीकरण, सामाजिक परिवर्तन के प्रतिनिधियों के रूप में फ्लो जैसे संगठनों की भूमिका हमारे राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें...लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बीजेपी जो कहती है वो करती है

राजनाथ ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे पूर्ण रूप से मिले जिसके लिए सामाजिक संगठनों की भूमिका बहुत ही अहम है।

हमारा यही प्रयास रहेगा कि फिक्की फ्लो के सदस्यो द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ उन महिलाओं को दिलायें जो इनकी पात्र है।

कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका, संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले विधेयक, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित रूप से सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपाय और कृषि में सुधार और अन्य चीजों के साथ महिलाओं द्वारा अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें...राजनाथ सिंह ने परमाणु हमले की धमकी पर पाकिस्तान को दिया मुहतोड़ जवाब

महिलाओं ने कही ये बातें

फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजिंदर कौर ने सरकार में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि हम महिलाओं के उत्थान से संबंधित विषयों को बढ़ावा देने के लिए सिंह जैसे राजनेताओं के योगदान को सराहा। और कहा कि उनके मार्गदर्शन में हम सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

माधुरी हलवासिया ने कहा कि भारी जनादेश से बनी इस सरकार से लोगों को विशिष्ट अपेक्षाये है विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए हमे धर्म या जाति से ऊपर उठकर हम समेकित और ठोस कदम उठाने की उम्मीद करते हैं।

उन्होनेे कहा कि लखनऊ मे माननीय मंत्री जी को इस तरह के संवाद के लिए हम बहुत गर्व और खुशी महसूस कर रहे है। इस कार्यक्रम में देश भर के 300 से अधिक फ्लो सदस्यों ने भाग लिया था जो 3 दिन की अंतरराज्यीय बैठक के लिए लखनऊ में आये है।

ये भी पढ़ें...रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से की बात

 

Tags:    

Similar News