Barabanki News: दुर्लभ प्रजाति का सफेद गिद्ध मिला, कई सभ्यताओं में है पूजनीय, बीमार हालत ने वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Barabanki News: जिले में विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के सफेद गिद्ध (white vulture) को रेस्क्यू किया गया है। यह गिद्ध कई सभ्यताओं में अत्यधिक पूजनीय माना जाता है। जिसको देखकर ग्रामीण भी अचरज में पड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

Update: 2023-07-19 09:38 GMT
Rare Species White Vulture Rescued by Forest Department, Barabanki

Barabanki News: जिले में विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के सफेद गिद्ध (white vulture) को रेस्क्यू किया गया है। यह गिद्ध कई सभ्यताओं में अत्यधिक पूजनीय माना जाता है। जिसको देखकर ग्रामीण भी अचरज में पड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को रेस्क्यू किया गया है।

कम आयु का है गिद्ध, अभी उड़ नहीं सकता

मामला बाराबंकी जिले में देवा थाना क्षेत्र के बैना टिकहार गांव का है। जहां आज ग्रामीणों ने एक दुर्लभ प्रजाति के सफेद गिद्ध को देखा तो हड़कंप मच गया। गिद्ध को देखने वालों की भीड़ लग गई हो। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि वह गिद्ध अभी किशोर अवस्था में है। गिद्ध उड़ न पाने की दशा में है। इसलिए उसे इलाज के लिए टीम अपने साथ लेकर गई है।

भारतीय, यूनानी सभ्यताओं में होती है पूजा

प्राचीन काल से ही सफेद गिद्ध भारतीय, यूनानी सहित कई सभ्यताओं में अत्यधिक पूजनीय माना जाता रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस सफेद गिद्ध को काफी शुभ माना जाता है। इसकी औसत आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होती है। बाराबंकी में जो गिद्ध मिला वो किशोर अवस्था में है।

प्रवासी पक्षी तय करता है लंबी दूरी

आपको बता दें कि यह यूरोप का एकमात्र लंबी दूरी का प्रवासी गिद्ध ही होता है। यह पक्षी प्रवास करते समय 5000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है। अब यह विलुप्त होने की कगार पर है। उत्तर भारत के अलावा भारत में यह अन्य जगहों का प्रवासी पक्षी है। सफेद गिद्ध पहले पश्चिमी अफ्रीका से लेकर उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल में काफी तादाद में पाया जाता था। लेकिन अब इसकी आबादी में बहुत गिरावट आई है। इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने संकटग्रस्त घोषित कर दिया है।

फॉरेस्ट सीओ ने दी ये जानकारी

बाराबंकी में देवां क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि गांव के जंगल में सफेद गिद्ध होने की जानकारी मिली थी। देवा रेंज के विशेषज्ञ मनोज यादव, सुभाष श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, बीट प्रभारी कौशल सिंह की टीम ने बीमार सफेद गिद्ध का रेस्क्यू किया। गिद्ध उड़ न पाने की दशा में पकड़ कर वन कार्यालय लाया गया है। उन्होंने बताया कि इसको स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्वस्थ होने के बाद इसे प्राकृतवास में छोड़ा जाएगा।

Tags:    

Similar News