Mahoba News: महोबा पहुंची प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा, आम लोगों में नहीं दिखा उत्साह

Mahoba News: भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रादेशिक स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा आज महोबा पहुंची है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में यह यात्रा पहुंच रही है।

Report :  Imran Khan
Update:2022-12-16 16:57 IST

Mahoba News (Newstrack)

Mahoba News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रादेशिक स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा आज महोबा पहुंची है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में यह यात्रा पहुंच रही है। बुंदेलखंड- कानपुर जोन की यात्रा के महोबा पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव और महासचिव राहुल राय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद यह यात्रा महोबा नगर में भ्रमण करते हुए चरखारी विधानसभा पहुंची और वहां से हमीरपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेगी। इस यात्रा से आम लोगों का जुड़ाव देखने को नही मिला है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रादेशिक स्तर पर निकली कांग्रेस की यह यात्रा आज महोबा पहुंची है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव और महासचिव राहुल रॉय के नेतृत्व में पहुंची यात्रा का महोबा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

जहां शहर के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाकर भारत को जोड़ने की बात कही गई। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों का जुड़ाव देखने को नहीं मिला है। यही वजह रही कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की भीड़ नहीं दिखाई दी।

बुंदेलखंड-कानपुर जोन की यह भारत जोड़ो यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस से जुड़ने की अपील लोगों से कर रही है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव कहते हैं कि बीजेपी सरकार और संघ द्वारा भारत को तोड़ने का काम किया जा रहा है।

दो समुदाय को बांटने के बांटकर बीजेपी राजनीति कर रही है तो वही बेरोजगारी चरम पर है और उसका ध्यान भटकाने के लिए बांटने की राजनीति में भाजपा सरकार लगी हुई है।

इसी को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह भारत जोड़ो यात्रा निकली है और हर विधानसभा स्तर पर पहुंचकर लोगों को बताया जा रहा है कि हम सब एक हैं लेकिन भाजपा हमें बांटना चाहती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा प्रदेश स्तर पर भी निकली है और आम लोगों से सीधा संवाद कर रही है।

महोबा शहर में अंबेडकर पार्क से शुरू हुई यात्रा शहर के आल्हा चौक, उदल चौक ,मुख्य बाजार और सुभाष चौक होते हुए चरखारी विधानसभा के लिए पहुंची जहां से है शाम के समय हमीरपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेगी।

Tags:    

Similar News