विकास कार्यों की हुई समीक्षा, जनपद कानपुर देहात को मिला मंडल में प्रथम स्थान

आयुक्त महोदय द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी. जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी

Update: 2021-02-19 11:21 GMT
विकास कार्यों की हुई समीक्षा, जनपद कानपुर देहात को मिला मंडल में प्रथम स्थान (PC: social media)

कानपुर देहात: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाएं एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

ये भी पढ़ें:औरैया: दबंगों ने झोपड़ी में आग लगाकर की मारपीट, एसपी से की शिकायत

अधिकारियों को शाबाशी देते हुए निरंतर प्रगतिशील होते हुए कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया

kanpur-dehat (PC: social media)

आयुक्त महोदय द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी. जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी, जनपद कानपुर देहात वर्तमान की प्रगति में पूरे मंडल पर विकास कार्यक्रमों की प्रगति में प्रथम स्थान पर स्थापित हो गया है, जिसका पूर्ण श्रेय सम्बंधित अधिकारियों एवं स्वयं मुख्य विकास अधिकारी को जाता है जिन्होंने जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन अनुसार कार्य करते हुए जनपद कानपुर देहात को उच्चाईयों पर पहुँचाया। जनपद की इस प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों को शाबाशी देते हुए निरंतर प्रगतिशील होते हुए कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें:औरैया : एससी एसटी के विरोध में जन जागरण समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो एवं सीएम की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, की निरंतर समीक्षा करने से जनपद कानपुर देहात की अन्य जनपदों के सापेक्ष प्रगति सबसे बेहतर पाई गयी। वही बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News