UP Politics: दिल्ली अधिवेशन में होगा आरएलडी के राष्ट्रीय आध्यक्ष का चयन

UP Politics: पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अभी तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चल रहा था। अब संगठन की मजबूती के लिए वृहद स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-24 12:25 GMT

RLD National President will be selected in Delhi session

UP Politics: 14 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अभी तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चल रहा था। अब संगठन की मजबूती के लिए वृहद स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

त्रिलोकी त्यागी ने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र समाप्त होने की कगार पर है। अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया। उन्होने कहा कि आरएलडी विगत कई महीनों से किसान संदेश अभियान चला रहा है। जिसमें किसानों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग 1 लाख पत्र भेजे जा चुके हैं। परन्तु अब तक सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। चीनी मिल मालिक भाजपा के अपने है। भाजपा उनसे धन उगाही करती है। यही कारण न तो गन्ने का बकाया भुगतान हो रहा है और न ही गन्ना मूल्य घोषित हो रहा है।

हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार

उन्होने कहा कि सरकार ने बिजली का रेट चुनाव के समय आधा करने का वादा था परन्तु नहीं किया। बेरोजगारों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। छात्रसंघों के चुनाव नहीं हो रहे हैं। जिससे स्पष्ट है कि सरकार छात्रों को नेता नहीं बनने देना चाहती। छात्र हितों की बात करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज कराते हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण इलाहाबाद विश्वविद्यालय है। सरकार शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से उदासीन है। यही कारण है कि वह बेसिक शिक्षा परिषद् के अधीन विद्यालयों का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने कम कर दिया है। जबकि अन्य सभी शिक्षकों के समान ही उनसे कार्य लिया जा रहा है। इसलिए मानदेय बढाया जाय और शिक्षा माफियाओं पर रोक लगायी जाय।

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। बस में चढ़कर छात्रा को गोली मारी जा रही है। जिससे स्पष्ट है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा में फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोकदल संविधान विरोधी प्रत्येक ताकत का विरोध करता है। उन्होंने बताया कि दिनांक 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयन्ती अवसर पर 1 सप्ताह तक प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव गांव व द्वार द्वार जाकर सरकार की नाकामी को उजागर करेंगे।

पत्रकार वार्ता में ये उपस्थित रहे

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता मो0 इस्लाम, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी के अतिरिक्त व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौहान, व रालोद नेता जितेंद्र सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News