सस्ते में करे मौज! ये 10 जगह जहां आपको नही देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

लोगों को भारत घूमने के साथ-साथ विदेश घूमने का भी बहुत शौक होता है लेकिन लोग बजट देखकर अपने प्लान को आगे नहीं बढ़ाते हैं। और विदेश घूमना सिर्फ सपना ही रह जाता है। लेकिन हम आपके इस शौक इस सपने को सच कर दिखाने में आपकी मदद करते हैं।

Update: 2023-05-20 18:56 GMT
सस्ते में करें मौज! ये 10 जगह जहां आपको नहीं देने पड़ेंगे ज्यादा पैसें

नई दिल्ली : लोगों को भारत घूमने के साथ-साथ विदेश घूमने का भी बहुत शौक होता है लेकिन लोग बजट देखकर अपने प्लान को आगे नहीं बढ़ाते हैं। और विदेश घूमना सिर्फ सपना ही रह जाता है। लेकिन हम आपके इस शौक इस सपने को सच कर दिखाने में आपकी मदद करते हैं। अगर आप सस्ते में विदेश घूमना चाहते हैं तो ऐसी 10 जगहों के बारे में बताएंगे, जिसका आप कम बजट पर भी आनंद उठा सकते हैं।

यह भी देखें... पी. चिदंबरम के खिलाफ चलाया गया चरित्र हरण का अभियान: कांग्रेस

ये हैं 10 जगह- जहां जाए कम पैसो में...

1. आप अगर कम पैसे यानी कम खर्च में छुट्टियों में विदेश घूमना चाहते हैं तो बता दें क्राबी आपके लिए सबसे अच्छी जगह होगी। इस जगह के सफेद बीच, नीला पानी और खूबसूरत नजारे आपको बहुत अच्छे लगेंगे। अगर आप पहले से फ्लाइट बुक करते हैं, तो आप लगभग 10,000 रुपये या उससे कम की भी राउंड ट्रिप फ्लाइट ले सकते हैं।

2. थाईलैंड फुकेट में घूमने और मस्ती के लिए बहुत अच्छी जगहे हैं। फुकेट आकर लोग खुलकर जिंदगी के मजे लेते हैं। यहां आप कम बजट में शानदार होटल, खूबसूरत बीच, एडवेंचर प्लेस और खूबसूरत द्वीपों का मजा ले सकते हैं।

3. सिंगापुर तो घूमने का शौक रखने वालों के लिए पसंदीदा जगह है। यहां की नाइट लाइफ पूरी दुनिया में मशहूर है। सिंगापुर दक्षिण एशिया में मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच स्थित है। दिल्ली से सिंगापुर तक की फ्लाइट आपको 10,000 रुपए में बड़े आराम से मिल जाएगी।

4. मलेशिया के बारे में तो बहुत लोग जानते होगें लेकिन बहुत कम लोग मेलाका के बारे में जानते हैं। यहां आपकी छुट्टी बहुत बेहतरीन तरीके से गुजरेगी। यहां ढेर सारे हिस्टोरिकल जगहें हैं जो हिस्ट्री में रोचक रखने वालों के लिए बहुत अच्छी और पसंद आने वाली है।

यह भी देखें... अंबानी का कूड़ा-कचरा: इनके घर की गंदगी का ऐसे किया जाता है इस्तेमाल

5. श्रीलंका में घूमने के लिए कोलंबो बहुत अच्छी जगह है। कम पैसों में घूमने के लिए कोलंबो बहुत बेस्ट ऑप्शन है। बता दें कि कोलंबो को श्रीलंका का दिल भी कहा जाता है। इसके साथ ही यहां का खाना भी लाजवाब है।

6. कम खर्चें में दुबई घूमना एक अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ ही यहां का सबसे बड़ा आकर्षण दुनिया की सबसे ऊंची 163 मंजिला इमारत बुर्ज खलीफा है। 25,000 से भी कम रुपए में आप यहां घूम के आ सकते हैं।

7. बैंकाक में बड़ी तादात में भारतीय जाते हैं। बता दें कि दिल्ली से बैंकॉक जाने में 4 से 5 घंटे लगते हैं और यहां जाने का किराया भी ज्यादा नहीं है। कम पैसे और कम खर्च होने के कारण यहां बहुत भारतीय आते हैं।

8. कई कपल्स की इच्छा होती है विदेश में हनीमून मनाने की। यहां के खूबसूरत मंदिर और यहां के बीच सबका दिल जीत लेते हैं। लो बजट में फैमिली ट्रिप के लिए बाली बिल्कुल सही जगह है। बता दें कि दिल्ली से बाली की हवाई दूरी करीब 6,800 किलोमीटर है।

यह भी देखें... 5 लड़कियां! शिकार बने नेता-बड़े अफ़सर, जानिए क्या है हनी ट्रैप

9. कम पैसों में विदेश की सैर का मजा के लिए आप नेपाल भी जा सकते हैं। नेपाल बहुत ही शांत और खूबसूरत जगह है। यहां के बौद्ध स्तूप दुनियाभर में फेमस हैं।

10. मालदीव बेहद खूबसूरत और शांत प्रिय जगह है। दिल्ली और मुंबई से डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद अब माले जाना और भी आसान हो गया है। मालदीव जाने के बाद लोग इस जगह के दिवाने हो जाते हैं।

 

 

Tags:    

Similar News