इंटर पास DM: टाॅपर ने संभाला एक दिन के लिए जिला, सहारनपुर की बेटी सम्मानित

सहारनपुर मे महिला सशक्तिकरण सम्मान के चलते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की टॉपर राखी को 1 दिन का जिलाधिकारी सहारनपुर बना कर दिया बड़ा सम्मान दिया ।

Update:2021-01-27 18:49 IST
इंटर पास DM: टाॅपर ने संभाला एक दिन के लिए जिला, सहारनपुर की बेटी सम्मानित

सहारनपुर: सहारनपुर मे महिला सशक्तिकरण सम्मान के चलते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की टॉपर राखी को 1 दिन का जिलाधिकारी सहारनपुर बना कर दिया बड़ा सम्मान। बता दें, कि महिलाओं में स्वावलंबन की भावना को जागृत करने के लिए व पढ़ाई लिखाई की प्रमुखता के चलते सहारनपुर जिले की टॉपर राखी को आज जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 1 दिन का जिलाधिकारी बनाया जिसके बाद एक दिन के लिए डीएम बनी राखी ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में बैठकर जन समस्याएं सुनी।

राखी बनी जिलाधिकारी

इसके साथ ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा अपना एक दिवसीय कार्य भार राखी को सौंपने के बाद उन्होंने बताया कि आज 1 दिन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुसार राखी को जिलाधिकारी बनाया गया है आज के दिन की सभी जन समस्याएं राखी द्वारा ही सुनी जाएंगी। व निवारण भी इन्हीं के द्वारा किया जाएगा। मेरे द्वारा आज का कार्यभार इन्हीं को सौंपा गया है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210127-WA0003.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: वाराणसी: फिर विवादों में आया काशी विश्वनाथ मंदिर, अनशन पर सपत्नी बैठे पूर्व महंत

इंजीनियर की पढ़ाई करना चाहती है राखी

1 दिन की जिलाधिकारी बनी राखी का कहना है कि वह 1 दिन का जिलाधिकारी का पदभार संभाल कर बहुत खुश है व अपने विवेक व बुद्धि से आज वह लोगों की जन समस्याएं सुनते हुए उनके निवारण करेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी राखी ने यह भी बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर की पढ़ाई करके एक बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210127-WA0005-1.mp4"][/video]

नीना जैन

यह भी पढ़ें: बलिया: बैठक में भिड़े BJP सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News