मुख्यमंत्री आवास में मना साहिबजादा दिवस, गुरु गोबिन्द सिंह पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख धर्म में गुरु गोबिन्द सिंह के त्याग को पाठयक्रम को हिस्सा बनाना चाहिए। सिखों के गौरवमयी इतिहास को शामिल कर नई पीढ़ी को बताना चाहिए।

Update: 2020-12-27 08:58 GMT
मुख्यमंत्री आवास में मना साहिबजादा दिवस, गुरु गोबिन्द सिंह पर बोले सीएम योगी (PC: social media)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख धर्म में गुरु गोबिन्द सिंह के त्याग को पाठयक्रम को हिस्सा बनाना चाहिए। सिखों के गौरवमयी इतिहास को शामिल कर नई पीढ़ी को बताना चाहिए। गुरु पुत्रों के त्याग के बारे में सबकों बताना चाहिए। गुरु गोबिन्द सिंह के पुत्रों की शहादत आने वाली पीढ़ीयों के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा। देश व धर्म के लिए अपने पुत्रों को न्यौछावर कर देना कोई सामान्य बात नहीं है।

ये भी पढ़ें:धड़ाधड़ सीज होंगी गाड़ियां: यूपी में वाहन चालक हो जाएं सावधान, योगी का बड़ा फैसला

सिख इतिहास से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए

cm-yogi (PC: social media)

अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के चार साहबजादों एवं माता गुजरी देवी की शहादत को समर्पित साहिबजादा दिवस पर आयोजित गुरुवाणी कीर्तन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होने कहा कि सिख इतिहास से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरू गोबिन्द सिहं ने हमको बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान दिया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं। योगी ने कहा कि सिख धर्म के समर्पण को देष भुला नहीं सकता है।

गुरु गोबिन्द सिंह ने धर्म के लिए बल्कि भारत को बचाने के लिए त्याग किया

उन्होंने कहा कि गुरू गोबिन्द सिंह ने धर्म के लिए बल्कि भारत को बचाने के लिए त्याग किया। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के गुरुओं ने हमे प्रेरणा देने का काम किया है। योगी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह ने अपनी आत्मकथा में सबकुछ कहा है। उनकी हर प्रेरणा से निरन्तर प्रेरित होकर हमे आगे बढ़ना चाहिए। योगी ने कहा कि देश में कही भी चले चाहिए सिख धर्म की महत्ता का पता चल जाएगा।

cm-yogi (PC: social media)

ये भी पढ़ें:रायबरेली: स्मृति ईरानी ने जनता संग सुना मन की बात, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस महीनों से हम वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं। लेकिन इस काल में भी सिख भाईयों ने बढ़-चढ़ कर मानव सेवा करने का काम किया है। इस अवसर पर सिख धर्म से जुड़े कई सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुडे़ लोग उपस्थिति थें।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News