UP: 'मिशन 2024' की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी, 21 जिलों के जिला, महानगर अध्यक्ष घोषित...देखें लिस्ट

Samajwadi Party News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने 07 अप्रैल को बड़ा सांगठनिक बदलाव किया। सपा ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की। सपा ने 21 जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।

Update: 2023-04-07 21:37 GMT
अखिलेश यादव (Social Media)

Samajwadi Party News : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार (07 अप्रैल) को बड़ा सांगठनिक बदलाव किया। सपा ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की। सपा ने 21 जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। बता दें, समाजवादी पार्टी अब तक 51 जिलों में जिलाध्यक्ष बदल चुकी है। यूपी निकाय चुनावों में फतह हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं है। चुनाव में समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर बीजेपी से है।

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट बेहद अहम मानी जा रही है। सपा अपनी तय रणनीति के तहत जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। ऐसे में जिलाध्यक्ष तथा नगर अध्यक्षों को बदले जाने की कवायद को एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। सपा 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रखते हुए बड़े बदलाव कर रही है।

बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य

समाजवादी पार्टी बूथ कमेटियों को निकाय चुनाव से पहले सक्रिय करने की कोशिशों में जुटी है। सपा ने इसके लिए पार्टी 5 जून 2023 तक लोकसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। सपा ने इस रणनीति को सफल बनाने के लिए लोकसभा प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी की इस रणनीति को निकाय चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 21 जिलों में महानगर और जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। धौरहरा लोकसभा में पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा (Narendra Verma), पूर्व विधायक आविद रजा (Avid Raza) और पूर्व विधायक राजेश यादव (Rajesh Yadav) को प्रभारी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी विधायक माता प्रसाद पांडे (Mata Prasad Pandey) और प्रदेश सचिव ओमकार सिंह पटेल को बनाया गया है। शाहजहांपुर की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार (Bhagwat Sharan Gangwar) और अर्चना वर्मा को सौंपी गई है। इसी तरह 11 लोकसभा सीट में पार्टी ने प्रभारी नियुक्त किए हैं।

Tags:    

Similar News