Up Nikay Chunav 2023: प्रत्याशियों की सूची जारी न होने से प्रचार में पिछड़ रही सपा, भाजपा! बसपा की इलेक्शन कैंपेन तेज

Up Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव की घोषणा के साथ जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालो में जहां सपा और भाजपा में प्रत्याशी को लेकर उहापोह की स्थित है।

Update:2023-04-11 01:32 IST
जौनपुर में प्रत्याशियों की सूची जारी न होने से प्रचार में पिछड़ रही सपा, भाजपा- Photo- Newstrack

Jaunpur News: निकाय चुनाव की घोषणा के साथ जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालो में जहां सपा और भाजपा में प्रत्याशी को लेकर उहापोह की स्थित है। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष एवं बसपा के बैनर तले चुनावी जंग में कूदी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन की पत्नी माया टंडन ने अपने प्रचार अभियान में काफी आगे हैं। सपा और भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अभी टिकट घोषित होने का इंतजार करने को मजबूर हैं। जिसके बाद वो प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे।

अभी टिकट के लिए नेताओं के लगा रहे चक्कर

भाजपा से चुनाव लड़ने वालों की लम्बी फेहरिस्त है। प्रमुख दावेदारों में गहना कोठी परिवार के विवेक सेठ उर्फ मोनू अपनी पत्नी अर्चना सेठ को चुनावी मैदान में लाने की तमन्ना के साथ टिकट की मांग कर रहे हैं। जबकि विमल सेठ भी अपनी पत्नी मंजूमोना सेठ के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसके अलावा आशीष गुप्ता आशू अपनी पत्नी सारिका गुप्ता के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाए हुए हैं। मौर्य समाज से डॉ. राम सूरत मौर्य अपनी पत्नी मनोरमा के लिए दौड़भाग कर रहे है। इसी समाज से आने वाले राजेश मौर्य भी अपनी पत्नी के टिकट के लिए नेताओं के चक्कर काट रहे है। इसके अलावा नीरज मौर्य भी अपनी पत्नी अंशू मौर्या के लिए जौनपुर से लखनऊ एक किए हुए हैं। इसके साथ ही जाह्नवी चौहान और सीमा सिंह चौहान खुद सीधे तौर पर टिकट की मांग कर रही हैं। लगभग सभी संभावित लोग जनता के बीच जाकर पार्टी के लिए वोट मांगने के बजाय अभी नेताओं व पार्टी के जिम्मेदारों की चरण वंदना करने में लगे हुए हैं।

दावेदार पहुंच रहे सपा नेताओं के द्वार

सपा पर नजर डाली जाए तो विगत चुनाव में सपा के बैनर तले चुनाव लड़ने वाली सपा नेत्री पूनम मौर्या के अलावा जगदीश मौर्य उर्फ गप्पू मौर्य अपनी पत्नी मालती मौर्या को चुनावी जंग में उतारने के लिए जुगत कर रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह भी अपनी पत्नी चित्रलेखा सिंह को अध्यक्ष पद पर आसीन करने के लिए सपा से टिकट चाहते हैं। खबर तो यह भी है कि अल्पसंख्यक समाज से भी लोग सपा से टिकट पाने के लिए अपने आकाओं की परिक्रमा करने में जुटे हैं।

बसपा पहुंची वोटरों के दरवाजे

जहां सपा और भाजपा के स्थानीय नेता अधिसूचना जारी होने के बाद अभी तक जनता के बीच पहुंचने के बजाय नेताओं की चरण वंदना में लगे हैं। वहीं बसपा की स्थिति इससे अलग है। पार्टी की माया टंडन आरक्षण की सूची आने के तुरंत बाद सक्रिय हो गईं थीं। उन्होंने जनता के दरवाजे पर वोट के लिए अपनी झोली फैला दी और पूर्व के वर्षो में अपने कार्यों का हवाला देते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील शुरू कर दी।

बता दें कि नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद पर टंडन परिवार का विगत 22 वर्षो से लगातार कब्जा चला आ रहा है। पहले पति दिनेश टंडन अध्यक्ष रहे, फिर महिला सीट होने पर माया टंडन ने जिम्मेदारी निभाई है। पांचवी बार फिर माया टंडन चुनावी मैदान में हैं।

Tags:    

Similar News