अभी-अभी मुलायम सिंह यादव को लेकर आई ये बड़ी खबर, मेदांता अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अचानक तबीयत खराब होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Update: 2020-05-07 06:33 GMT
मुलायम सिंह यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अचानक तबीयत खराब होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह को कब्ज और यूरिनरी रिटेंशन की समस्या है। हालांकि उनका ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट, शुगर आदि सामान्य पाया गया है।

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। वह बीते करीब एक साल से पेट व ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है।

Full View

मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

दिसंबर माह में नाक से खून आने पर सिविल में कराए गये थे भर्ती

इससे पहले भी मुलायम सिंह बीते साल दिसंबर माह में नाक से खून आने के कारण लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां उनकी सर्जरी हुई थी और बीपी व शुगर की दवाएं भी दी गई थी। इसके बाद इसी दिसंबर माह मे पेट में तकलीफ की शिकायत पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले मुलायम सिंह को नवम्बर माह में पेट दर्द की शिकायत पर लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसके पूर्व वर्ष 2019 के जून महीने में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत

उस वक्त उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। बाद में उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके पहले वह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी भर्ती हो इलाज करा चुके है।

मुलायम सिंह यादव ने आम चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट से लोकसभा सांसद है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे हैं और उन्हें हाईपर ग्लाईसिमिया और हाईपर डायबीटिज की समस्या है।

ये भी पढ़ें...मुलायम सिंह यादव अब Bollywood में आएंगे नजर, रिलीज हुआ पहला टीजर

Tags:    

Similar News