UP News: सपा-भाजपा में तकरार में ऋचा राजपूत नाम, आइये जाने इनके बारे में सब कुछ

SP-BJP Twitter War: डॉ ऋचा राजपूत भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता और यूपी भाजपा यूथ विंग सोशल मीडिया की हेड हैं। ये कानपुर की रहने वाली हैं।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-08 13:37 GMT

who is Dr Richa Rajput (Social Media)

SP-BJP Twitter War: सपा भाजपा में तकरार तेज होता दिखाई दे रहा है। इस तकरार की शुरूआत डॉ ऋचा राजपूत के एक एफआइआर के बाद शुरू हुआ। डॉ ऋचा राजपूत भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता और यूपी भाजपा यूथ विंग सोशल मीडिया की हेड हैं। ये कानपुर की रहने वाली हैं। डॉ ऋचा राजपूत ने हाल ही में समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रेप औऱ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआई आर दर्ज करायी थी। उनके शिकायत के आधार पर सपा मीडिया सेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी थी।

सपा सोशल मीडिया हेड मनीष जगन अग्रवाल हुए गिरफ्तार

रविवार को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। सपा के ट्वीटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया था। मनीष जगत अग्रवाल ही सपा सोशल मीडिया हैंडल करते थे। वो सीतापुर के रहने वाले हैं। 6 जनवरी, 2023 को हजरतगंज थाने में समाजवादी सोशल मीडिया सेल के नाम पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मनीष जगत के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सपा के मीडिया समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का नाम भी शामिल है।

सपा ने दर्ज कराया FIR

इसके बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ऋचा राजपूत पर हजरतगंज थाने में कराई FIR दर्ज कराई है। उन्होने आरोप लगाया कि डॉ ऋचा राजपूत सपा सांसद डिम्पल यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। ऋचा राजपूत ने ट्विटर पर अभध्र टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ ऋचा के खिलाफ आईपीसी और आईटी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News