Santkabirnagar: दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, बैरंग लौटी बारात

Santkabirnagar: जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव का है जहां शुक्रवार की रात आई बारात में दुल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

Report :  Amit Pandey
Update: 2024-04-27 12:22 GMT

संतकबीरनगर में दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार (न्यूजट्रैक)

Santkabirnagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में शादी के दिन एक दूल्हे को अपनी बारात वापस लेकर लौटनी पड़ी। नशे में धुत दूल्हे और बारातियों के बारे में जब दुल्हन को पता चला तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और काफी हंगामे के बाद बाराती सहित दूल्हा बिना शादी किये वापस लौट गया। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।

जानें पूरा मामला

संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव का है जहां शुक्रवार की रात आई बारात में दुल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष में वार्ता करा कर मामले को शान्त कराया। बारातियों व दूल्हे को बैगर शादी की रस्म पूरी किए वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भोतहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी शिवम् पुत्र मोहित से जनपद आजमगढ़ जिले के अतरौलिया के अन्तपुर बढ़या गांव में तय की थी।

निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को बारात आजमगढ़ से भोतहा गांव पहुंची जनवासे में जलपान के बाद बारात द्वारपूजा के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई तो शराबियों की तरह दुल्हे की हरकत देख लड़की पक्ष वालों को नागवार लगा। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। बात आगे बढ़ी तो दुल्हन व दुल्हन के पिता ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। विवाद की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुँचे पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश राय ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शान्त कराने की कोशिश की। लड़की पक्ष का खर्च देने के बाद मामला शान्त हुआ। बरात बिना शादी के वापस लौट गई।

Tags:    

Similar News