संस्कृति पुरुष और वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी को मातृशोक

भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक और संस्कृति पर्व पत्रिका के संपादक संजय तिवारी की माता श्रीमती सोनमती देवी जी का 20 अप्रैल यानी सोमवार को गोरखपुर में निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं।

Update:2020-04-21 21:07 IST

गोरखपुर: भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक और संस्कृति पर्व पत्रिका के संपादक संजय तिवारी की माता श्रीमती सोनमती देवी जी का 20 अप्रैल यानी सोमवार को गोरखपुर में निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। संस्कृति पुरुष संजय तिवारी के पिता का दो वर्ष पहले ही निधन हो गया था।

श्रीमती सोनमती देवी जी का अंतिम संस्कार गोरखपुर में ही राप्ती के तट पर स्थित राजघाट के बैकुंठ धाम में किया गया। मुखाग्नि संजय तिवारी ने दिया। श्रीमती सोनमती देवी जी को हृदय एवं शुगर सहित कुछ और भी बीमारियां थीं, लेकिन मृत्यु से पूर्व तक वह अपनी सामान्य दिनचर्या में थी। वह अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं।

यह भी पढ़ें...टीएमसी का केंद्र पर बड़ा हमला, केंद्रीय दल के दौरे को एडवेंचर टूरिज्म बताया

श्रीमती सोनमती देवी के निधन पर अनेक विद्वानों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, राजनेताओं, पत्रकारों एवं देश के कई प्रतिष्ठित लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News