शाहजहांपुर: पुरानी रंजिश के चलते युवकों की गोलियों से भूनकर की हत्या

यूपी के शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते दोहरे हत्याकांड से इलाके मे सनसनी फैल गई। बाईक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक राहगीर के गोली लगने से घायल हो गया। घटना पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर घटी। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर नुमाइश भी लगी है।

Update: 2019-06-15 04:22 GMT

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते दोहरे हत्याकांड से इलाके मे सनसनी फैल गई। बाईक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक राहगीर के गोली लगने से घायल हो गया। घटना पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर घटी। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर नुमाइश भी लगी है। जिसमे सैंकड़ों की तादाद मे लोग अपने परिवारों के साथ आए थे। फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। तभी वहां से एक होमगार्ड थाने जा रहा था। गुस्साई भीड़ ने होमगार्ड को पीट दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टरों ने घायल का इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने मोके से एक आरोपी को मय तमंचे के गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी देंखे:वापस आ गया चक्रवाती तूफान ‘वायु’, 36 घंटे में कच्छ सीमा से टकराएगा

घटना थाना सदर बाजार के खिरनीबाग के पास की है। थाना रौजा के ग्राम जमालपुर निवासी 33 वर्षीय ज्ञानदेव पुत्र राधेराम का गांव के ही रहने वाले संजीव गुप्ता से पुरानी रंजिश चल रही थी। आज ज्ञानदेव खिरनीबाग चौराहे के पास गुजर रहा था। तभी वहां पर बाईक से संजीव गुप्ता अपने साथियों के साथ आ गया। उसने ज्ञानदेव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लेकिन ज्ञानदेव के गोली नही लगी। गोली वहां पर टहलने आए रिजवान के लग गई। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद बदमाशों ने गोली चलाई तो वहां से गुजर रहे राहगीर सोनू को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद ज्ञानदेव ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसके बाद उसके उपर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। ज्ञानदेव के शरीर मे कई गोलियाँ मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त मौके पर भारी भीड़भाड़ थी। यही कारण था कि वहां पर भगदड़ मच गई। उसके बाद दो युवकों की लाशे बीच रोड पर पङी थी। और एक युवक दर्द से कहरा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी से मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को मय तमंच के गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

मृतक ज्ञानदेव के परिजनों के मुताबिक वह 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। उसके उपर भी जान से मारने की धारा मे मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसका गांव मे रहने वाले सियाराम से एक साल पहले विवाद हो गया था। उस घटना के बाद ज्ञानदेव जेल गया था। उसके बाद वही रंजिश चल रही थी। उसी रंजिश के चलते रात मे ज्ञानदेव पर हमला किया गया है। परिजनों ने हत्या का सीधा आरोप सियाराम के परिवार पर लगाया है।

इस घटना का शिकार एक बेगुनाह हो गया। इस घटना मे थाना सदर बाजार क्षेत्र खिरनी सरायं का रहने वाला रिजवान की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि घटना से रिजवान का कोई लेनादेना नही था। रिजवान कचहरी के पास शाकर की दुकान पर काम करता था। वह रात मे खाना खाकर घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। दो लोगो की बीच रंजिश मे चली का गोली का शिकार रिजवान हो गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना मे घायल व्यक्ति भी बेगुनाह है। क्योंकि सोनू नाम का घायल युवक राहगीर है। वह घटना के वक्त वहां से गुजर रहा था। उसको भी गोली लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर काफी भीड़भाड़ लगी थी। पुलिस मौके पर नही पहुची थी। जबकि चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट मौजूद है। बीच रोड पर दो लाशे पङी थी और एक युवक दर्द से कहरा रहा था। लेकिन उसको अस्पताल पहुचाने वाला कोई नही था। तभी वहां से एक जितेन्द्र यादव नाम का होमगार्ड थाने मे ड्यूटी करने जा रहा था। लेकिन भीङ ने उसे पकड़ लिया। भीड़ चाह रही थी कि होमगार्ड घायलों को अस्पताल लेकर जाए। लेकिन उसे होमगार्ड बताकर कहा कि इसे अधिकिरी लेकर जाएंगे। ये सुनकर भीङ ने होमगार्ड को जमकर पीटना शुरू कर दिया।

ये भी देंखे:राम मंदिर: अयोध्या में आज साधु संतों का सम्मेलन,संत ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

घटना के करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तीन लगे तीनों युवकों को अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने ज्ञानदेव और रिजवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक सोनू का इलाज शुरू कर दिया।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि ज्ञानदेव और संजीव गुप्ता के बीत पुरानी रंजिश चल रही थी। रात मे संजीव गुप्ता ने फायरिंग की है। जिसमे दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक राहगीर घायल हो गया है। घटना के बाद मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News