Shravasti News : धूमधाम से हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, डीएम और एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Shravasti News : श्रावस्ती में शनिवार देर रात तक शहर, गांव और कस्बों में नवरात्रि पर जगह-जगह स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया।

Update:2024-10-12 21:20 IST

Shravasti News : श्रावस्ती में शनिवार देर रात तक शहर, गांव और कस्बों में नवरात्रि पर जगह-जगह स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। भक्तों ने बैंडबाजों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली, जिसमें भक्त माता के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे।

जिला मुख्यालय भिनगा संयुक्त अस्पताल में स्थापित नवरात्र में श्री दुर्गा महोत्सव का समापन मां दुर्गा जी मूर्ति व कलशों की विसर्जन यात्रा के साथ हो गया। पूजा पंडाल से निकाली गई मां दुर्गा की मूर्ति व कलशों की विसर्जन यात्रा के लिए अस्पताल और नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विसर्जन यात्रा अस्पताल से राप्ती भाकला घाट से निकाली गई। दुर्गा प्रतिमा की स्थापना वरिष्ठ डॉ. जीतेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इसी तरह से भिनगा के हनुमान गढ़ी मंदिर व आस पास अन्य जगहों पर स्थापित पूजा पंडाल से पूरे शहर में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन झींगा घाट पर देर रात तक होती रही। विसर्जन यात्रा में जगह-जगह भक्त माता की मूर्ति को गोद में लिए हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विसर्जन यात्रा लक्ष्मण नगर से होते हुए राप्तीपुल भाकला घाट पर पहुंची। जहां विधि विधान से पूजन के बाद मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान बलवंत सिंह, मोहन सिंह, छोटे, रवि, विशाल, विकास, प्रियंका, दिव्या, निशा, अर्चना, सुमन जीतेन्द्र मौजूद रहीं।

इसी तरह से इकौना नगर व विकास खंड और गिलौला विकास खंड में स्थापित सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाएं पवित्र सरोवर सीता द्वार में शोभायात्रा के बाद देर शाम तक हर्षोल्लास के साथ विसर्जित हुई। जहां आचार्य संतोष कुमार तिवारी, राम मनोहर तिवारी ने विधि विधान से कलशों और मूर्ति का पूजन कराकर विसर्जन कराया। विसर्जन यात्रा में बैंडबाजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। जगह-जगह यात्रा का आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा में अभिषेक मिश्र, विजय मिश्र, पंकज मिश्रा, आशुतोष मिश्र, अविनाश दूबे,रवि, अशोक प्रदीप तिवारी, संजय गुप्ता, अनूप पांडेय, जय कुमार गुप्ता, पवन तिवारी, जीतू गुप्ता, ऋषि गुप्ता, पराग पांडेय, अंशु गुप्ता, मुकेश पाल, विनोदी मिश्रा, आदित्य पांडेय, सोनू , हनी मिश्रा, रितिक पांडेय, दीपेंद्र अवस्थी, संजीव तिवारी उपस्थित रहे।


सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने विसर्जन शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। डीएम अजय द्विवेदी और एसपी घनश्याम चौरसिया ने विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया। इसके साथ शान्तिपूर्ण तरीके से दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों से मिलकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकुशल ढंग से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण या नारे न लगाएं, जिससे किसी भी अन्य समुदाय के व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

Tags:    

Similar News