Siddharthnagar News: मंत्री संजय निषाद बोले- PM मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा आगे, विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थ

Siddharthnagar News: आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की जनता नेरन्द्र मोदी के साथ है। आज हमारे मछुआरा समाज को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मान दिया जा रहा है।

Update: 2023-07-19 14:33 GMT
मंत्री संजय निषाद बोले- PM मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा आगे: Photo- Newstrack

Siddharthnagar News: केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद द्वारा अंबेडकर सभागार में प्रेसवार्ता की गयी। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने उपस्थित समस्त मीडिया प्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की जनता नेरन्द्र मोदी के साथ है। आज हमारे मछुआरा समाज को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मान दिया जा रहा है। 2024 में भाजपा 330 से ज्यादा लोकसभा की सीटे जीतेगी तथा यूपी की सभी 80 सीटे पर भी जीत प्राप्त करेगी तथा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेगे।

निषाद पार्टी अपने सिम्बल पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

संजय कुमार निषाद ने कहा कि हमारा मछुआरा समाज पूरी तरह से नरेन्द्र मोदी के साथ है। आज हम लोगो को बजट में हिस्सेदारी मिल रही है। मंत्री ने मझवार और तुरैहा आरक्षण को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण संबंधी जानकारी मांगी थी, जिस पर मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में 1961 तक मझवार और तुरैहा का आरक्षण दिया जाता रहा है और इसका नोडल मंत्रालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय है। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी और यूपी की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद अमित निषाद, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी हरिराम निषाद, दिवाकर निषाद, चन्द्रेश निषाद, व्यास मुनि निषाद, सुनील निषाद, महेन्द्र साहनी, राजकुमार कश्यप, संजय साहनी आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News