Sitapur: कश्मीर में बच्चे आज हाथों में पत्थर नहीं कलम पकड़ रहे हैं, बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले स्वतंत्र देव सिंह

Sitapur News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के कॉलेज में अखिलेश यादव द्वारा कांशीराम की मूर्ति के अनावरण को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने अखिलेश और मायावती दोनों पर निशाना साधा और कहा कि दोनों पहले एक साथ चुनाव लड़ चुके हैं। कोई गारंटी नहीं है कि आगे भी मिल जाएं।

Update: 2023-04-06 20:48 GMT
Swatantra Dev Singh

Sitapur News: बीजेपी के स्थापना दिवस व गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान कार्यक्रम में सीतापुर पहुंचे यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एक ड्रेन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के कॉलेज में अखिलेश यादव द्वारा कांशीराम की मूर्ति के अनावरण को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने अखिलेश और मायावती दोनों पर निशाना साधा और कहा कि दोनों पहले एक साथ चुनाव लड़ चुके हैं। कोई गारंटी नहीं है कि आगे भी मिल जाएं।

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा की गई पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को गेस्ट हाउस कांड याद दिलाते हुए अपने मूल दलित वोटर को एकजुट करने के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि अपना उनका दल है। अपनी बात तो कहेंगी ही। चंबल के बीहड़ों में आज लोगों के द्वारा बंदूक की जगह क्रिकेट का बल्ला हाथ में लेने के सवाल पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले यही तो बीजेपी है। आज कश्मीर के बच्चे हाथों में पत्थर नहीं कलम पकड़ रहे हैं। थारू के बच्चे भी दरोगा बन रहे हैं।

नगर पालिका चुनाव पर बोले

नगर पालिका चुनाव को लेकर उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता ताकतवर हैं। जनता जनार्दन चुनाव लड़ती है। पुरुषों और महिलाएं सभी ने मोदी जी को पीएम बनाने की शपथ ले ली है।

"अंधेरा घना है, परन्तु दीपक जलाना कहाँ मना है"

सिधौली कस्बे के मिश्रिख मार्ग पर स्थित हरियाली गेस्ट हाउस में भाजपा कद स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में आज जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उनका प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को सर्वाधिक लाभ भाजपा सरकार में मिला है। दिल्ली अधिवेशन में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अंधेरा घना है परन्तु दीपक जलाना कहाँ मना है। आज कार्यकर्ताओं की देन से जो केंद्र व प्रदेश में सरकार है उसी की बदौलत देश में धारा 370 हटाने का कार्य,राम मंदिर का निर्माण जैसे कार्य हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष भी बोले

जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में ही मुझ जैसे कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का प्रशान्त तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।समारोह का संचालन मण्डल अध्यक्ष राकेश पांडेय ने किया।

Tags:    

Similar News