भक्तों पर मुकदमे के विरोध में सपा विधायक ने थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी

अनुयायियों पर मुकदमा के विरोध में सोशल डिसटैन्सिंग का पालन करते हुए सपा के आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने चौबेपुर थाने जाकर अपनी गिरफ्तारी दी।

Update: 2020-05-15 10:22 GMT

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शोभन आश्रम के महंत शोभन सरकार 13 मई को ब्रह्मलीन हो गए थे। और शोभन सरकार के ब्रह्मलीन शरीर को बुधवार को जलसमाधि दी गई थी। लेकिन इस दौरान चौबेपुर के सुनौड़ा गांव में उनके अंतिम दर्शन के लिए कानपुर व कानपुर देहात के आसपास के गांव के लोग गंगा तट पर पहुंच गए थे। जहां हजारों की तादाद में भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। जिसके चलते लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। अब सपा विधायक ने संत के अनुयायियों की गिरफ्तारी के विरोध में खुद जाकर अपनी गिरफ्तारी दी।

सपा विधायक ने विरोध में दी गिरफ्तारी

महंत के अंतिम दर्शन पर एकत्र हुई भीड़ पर 15 तारीख की देर रात सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन होने पर अधिकारियों के आदेश पर चौबेपुर एसओ और दो दरोगाओ ने 4100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तो वहीं कानपुर देहात के थाना सिवनी में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- किसानों को राहत: सिर्फ एक बटन से मिलेगी सारी जानकारी, लांच हुई ये ऐप

जिसकीं जानकारी होने पर धार्मिक संत के अनुयायियों पर मुकदमा के विरोध में सोशल डिसटैन्सिंग का पालन करते हुए सपा के आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने चौबेपुर थाने जाकर अपनी गिरफ्तारी दी। जहाँ से उन्हें थाने से निजी मुचलके में रिहा कर दिया गया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री संत की सरकार में एक माने हुए संत की अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर मुकदमा किए जाने से मन व्यथित था। जिसके कारण खुद को रोक नहीं पाया।

बिमारी नहीं देखती धर्म- सपा विधायक

सपा विधायक ने कहा कि बीमारी धर्म नहीं देखती। मुझे अखबार के माध्यम से पता चला की मुकदमा दर्ज किया गया है। जब वहां जनप्रतिनिधि मौजूद थे तो मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ क्यों? मैंने अकेले थाने आकर खुद को पेश किया। ताकि पुलिस को इस आपातकाल में परेशानी का सामना न करना पड़े। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपनी जमानत भी करा ली है।

ये भी पढ़ें- भारत ही करेगा: इतने करीब हैं हम कोरोना वैक्सीन के, देखेगा हर देश हमे

उन्होंने कहा कि शोभन सरकार की विकास परक सोच का लाभ लाखों ग्रामीणों को मिलता रहा है और लोगों में उन्हें भगवान तुल्य माना जाता है।लेकिन यह सोचनीय है की एक संत मुख्यमंत्री द्वारा इतने महान संत के गोलोकधाम जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

अवनीश कुमार

Tags:    

Similar News