सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रभु झूलेलाल के चरणों में टेका माथा, खेला डांडिया, कहा - अवकाश बहाल करे सरकार

UP News : फैजाबाद में सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में 72वें प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे महापुरुषों व संतजनों के चित्र व राजस्थान की मशहूर अलवर पर छेज (डांडिया) पर युवाओं द्वारा नृत्य करके लोगों का मन मोह लिया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-22 13:01 GMT

UP News : फैजाबाद में सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में 72वें प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव में शोभायात्रा में हरी झंडी दिखा अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रभु झूलेलाल के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शुभकामनाएं व बधाई देते हुए देश व प्रदेश की तरक्की उन्नति की कामना की गई व प्रभु झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) पर सार्वजनिक अवकाश बहाल करने की बात दोहराई और कहा कि सपा सरकार में चेटीचंड की छुट्टी घोषित होती थी। संस्था की ओर से अवधेश प्रसाद का शाॅल पहनाकर स्वागत किया गया और सांसद ने डांडिया (छेज) खेल कर बधाई दी व प्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव में शोभायात्रा के आगे महापुरुषों व संतजनों के चित्र व राजस्थान की मशहूर अलवर पर छेज (डांडिया) पर युवाओं द्वारा नृत्य करके लोगों का मन मोह लिया। पहली झांकी प्रभु झूलेलाल बहिराणा साहिब पर श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर दर्शन किया। शोभायात्रा रामनगर से नाका, मकबरा, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए लक्ष्मी स्वीट के बाद गुप्ता हार घाट पर विसर्जन होगा। इस अवसर पर रामनगर, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव, अरौनी पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव छोटे लाल ने रामनगर कॉलोनी में झूलेलाल के दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया व डांडिया (छेज) भी किया।


शोभायात्रा का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष अमृत राजपाल, वयोवृद्ध पूर्व मुखिया वरियल दास नानवानी संस्था संरक्षक मोहन मध्यान, ओम प्रकाश अन्दानी, गिरधारी चावला, भीमन दास माखेजा, मीडिया प्रभारी धीरज राजपाल, महासचिव नरेंद्र क्षेत्रपाल, उपाध्यक्ष जय प्रकाश के क्षेत्रपाल, सुरेश पंजवानी, कोषाध्यक्ष सुनील मध्यान, पुरुषोत्तम दासवानी, मुखिया पवन जीवानी, उमेश जीवानी, अजीत मेघानी, अजय कटारा कमल रावलानी, मनीष मांध्यान, संदीप मध्यान, अशोक मदान सुखी, ओम प्रकाश, हरीश मांध्यान, शंकर वासवानी, सुमित माखेजा ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुखिया भीमन दास माखेजा, कमलेश केवलानी, राकेश तलरेजा, पुरषोत्तम दासवानी, वेद प्रकाश राजपाल, राजकुमार मोटवानी, हरीश मंध्यान, जगदीश वाधवानी, मुकेश तोलानी, गोविंद चावला, ओम मोटवानी, नरेंद्र क्षेत्रपाल, नारायण केवल रामानी, ओम प्रकाश ओमी, हरीश सावलानी, मुस्कान सावलानी, सपना राजपाल, माला खत्री, किरण पंजवानी, नीलम मांध्यन, किरण पंजवानी, ज्योति संजय वलेचा, विनोद हिंगोरानी, आकाश, गौरव मदनानी, सुखदेव रावलानी, सुनील मंध्यान, कमल रावलानी, सौरभ लखमानी, उमेश जीवानी, विनोद हिंगोरानी, डा.महेश सुरतानी, कैलाश लखमानी, नरेश केवल रामानी, संजय मदान, सुनील मंध्यान, धनेश बजाज, सुखदेव साधवानी, कैलाश साधवानी, कालू अमलानी, अजीत मेघानी, संजय मदान, धनेश बजाज, सुनील मध्यान सुरेश महाराजा, संजय सावलानी, सुरेश महाराज, कमल रावलानी, डॉ0 कीर्ति मदनी, वीरेंद्र शिवानी, संजय सेहत, संजय आहूजा, वासुदेव चंदानी, दिनेश खत्री, मनीष मंध्यान, आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।


अयोध्या के आम आमजनमानस को छूने वाली व विभिन्न जनहित से जुड़ी झांकी क्या सच में भारत देश आजाद है, शहीद भगत सिंह, साइबर क्राइम, सबका नंबर आएगा, पति पत्नी और शॉपिंग, पिता है तो कल है, शिक्षा का व्यापार बंद करो ये भ्रष्टाचार, सूर्यांशी ग्रुप निदेशक राजू लधानी व गिरीश कोटवानी के निर्देशन में प्रमुख झाकियां रहीं। शोभायात्रा का अनेक सामाजिक संस्थाओं श्री श्री महाशक्ति व केंदीय दुर्गापूजा समिति, रस्तोगी समाज, अग्रवाल समाज, मोदन वाल समाज, विभिन्न व्यापार मंडलों ने व आदि व सर्व समाज के मुख्य लोगो ने स्वागत अभिनंदन किया।

Tags:    

Similar News