भाजपा राज में देश-विदेश तक हो रही है यूपी की बदनामी: अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकारों के कामकाज से जनता की कठिनाइयां बढ़ी हैं। जिससे लोगों में कुंठा तथा निराशा पनप रही है। केन्द्रीय बजट में भाजपा ने अपनी बहकाने वाली राजनीति का नग्न प्रदर्शन किया है। एक हाथ से कथित रियायतें दी है तो तमाम दूसरी सुविधाएं छीन ली हैं। घरेलू उपयोग की चीजों को मंहगा कर दिया है।

Update: 2020-02-02 13:27 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि छेड़छाड़, लूट, हत्या, बलात्कार में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों को पछाड़ता जा रहा है। भाजपा राज में देश विदेश तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। यूपी के मुख्यमंत्री को शासन-प्रशासन की समस्याओं पर गौर करने की फुर्सत नहीं है। वे दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि यहां कानून व्यवस्था के हालात रोज-ब-रोज बिगड़ते जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री को शासन-प्रशासन से ज्यादा दिल्ली चुनाव प्रचार की चिंता

सपा अध्यक्ष ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकारों के कामकाज से जनता की कठिनाइयां बढ़ी हैं। जिससे लोगों में कुंठा तथा निराशा पनप रही है। केन्द्रीय बजट में भाजपा ने अपनी बहकाने वाली राजनीति का नग्न प्रदर्शन किया है। एक हाथ से कथित रियायतें दी है तो तमाम दूसरी सुविधाएं छीन ली हैं। घरेलू उपयोग की चीजों को मंहगा कर दिया है। बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में कोई संकेत नहीं मिल रहा है। किसानों नौजवानों, गरीबों के लिए झांसे के सिवाय कुछ नहीं है।

ये भी देखें : BJP के घर-घर कैंपेन से कांग्रेस के घोषणापत्र तक: एक क्लिक में जानें, दिल्ली चुनाव की हर खबर

अर्थव्यवस्था अंधेरी गुफा में जा चुकी है

सपा मुखिया ने कहा कि हकीकत यह है कि भाजपा सरकारों की नीयत जनहित में कोई भी काम करने की नहीं है। चाहे केन्द्र हो या राज्य सरकार दोनों में डबल इंजन के बाद भी कोई उल्लेखनीय विकास कार्य अभी तक देखने को नहीं मिला है। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के हितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। अर्थव्यवस्था अंधेरी गुफा में जा चुकी है। किसी का कुछ भला होने वाला नहीं है। भाजपा से उम्मीद भी नही है। किसान करे तो क्या करे, उसकी जिंदगी तो ऊपर वाले की दया पर ही निर्भर है।

उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हत्या हो गई। अयोध्या की रामनगरी में बम से हमला हुआ तो हापुड़ में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। हरचन्दपुर रायबरेली में युवती की हत्या हो गईं। जनता को इससे राहत वर्ष 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद ही मिल सकेगा।

ये भी देखें : मारे गए हिंदू नेता की सच्चाई! सपा सरकार में था भौकाल, जानें इनका पूरा इतिहास

Tags:    

Similar News