MLA Ragini Sonkar: यूपी में खूबसूरत विधायक रागिनी सोनकर कौन हैं, जिन्होंने नौकरी छोड़ थमा था सपा का हाथ

Who is MLA Ragini Sonkar: राजनैतिक गलियारों में सपा की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर (MLA Ragini Sonkar Kaun Hain) की खूब चर्चा हो रही है। आज हम आपको रागिनी सोनकर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Update: 2023-08-08 02:46 GMT
MLA Ragini Sonkar (Image Credit-Social Media)

MLA Ragini Sonkar: राजनैतिक गलियारों में सपा की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर की खूब चर्चा हो रही है। वो सरकारी डॉक्टर रहीं हैं लेकिन राजनीति की ओर रुख करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। वो AIIMS में प्रैक्टिस करती थीं। रागिनी को सपा ने मछलीशहर से प्रत्याशी बनाया था। उन्हें सपा के विधायक जगदीश सोनकर का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया था। आज हम आपको रागिनी सोनकर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

जानिए कौन हैं रागिनी सोनकर (Kaun Hai Vidhayak Ragini Sonkar)

डॉ. रागिनी सोनकर ने एमबीबीएस की पढाई कोलकाता से की है। वहीँ उनके पिता कैलाश सोनकर अजगरा विधानसभा के विधायक हैं। रागिनी सोनकर ने राजनीति में आने के लिए पहले इस्तीफा दिया फिर चुनाव के मैदान में पूरे जोश के साथ आई। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई जन सभाओं को सम्बोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के साथ भी रागिनी कई बार चुनाव प्रचार करती नज़र आईं।

रागिनी सोनकर का मुकाबला उस समय बीजेपी के मेहीलाल गौतम से हुआ था। फिलहाल रागिनी समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

प्रारंभिक जीवन

डॉ. रागिनी सोनकर का जन्म राजनेता कैलाश नाथ सोनकर के घर हुआ था और वो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वालीं हैं। उन्होंने अपना एमबीबीएस आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कोलकाता से किया, जहां उन्होंने कुछ समय तक काम किया, और फिर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली से नेत्र विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की।

राजनैतिक कैरियर

2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में, सोनकर ने मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार के रूप में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय जनता पार्टी के मेहीलाल गौतम को 8,484 मतों के अंतर से हराया, इस प्रक्रिया में उन्होंने अपनी ही पार्टी के सदस्य जगदीश सोनकर की जगह ले ली थी।

Tags:    

Similar News