हथकड़ी, बेड़ी और गले में फंदा डालकर सपा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने घेरा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में सपाईयों ने एनआरसी, सीएए और लोगों की प्रमुख मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

Update: 2019-12-19 10:09 GMT
हथकड़ी, बेड़ी और गले में फंदा डालकर सपा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने घेरा

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में सपाईयों ने एनआरसी, सीएए और लोगों की प्रमुख मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। सपा नेता हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ी और गले में फंदा डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखे। इस बीच सपाई ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें घेर कर रोक दिया।

जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के चलते सपाई अपने कार्यालय पर बैठक कर प्रदर्शन कर रहे थे। तदुपरांत जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अमेठी के भेजा गया। जिसमें समाजवादी पार्टी ने एनआरसी, सीएए के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में उपजी अराजकता की स्थिति कों मुद्दा बनाया।

 

इसके अलावा किसान, मजदूर, नौजवान,व्यापारी, छात्र, बालिकाएं,महिलाएं, अल्पसंख्यक, सभी वर्ग बेरोजगारी, महंगाई, बालिकाओं के साथ दुष्कर्म एवं हत्या में महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारियों मजदूरों छात्रों का जीवन संकट में है।

यह भी पढ़ें: IPL 2020 Auction: इन प्लेयर्स पर बड़ा दांव, ये खिलाड़ी बनेंगे करोड़पति!

ध्वस्त कानून व्यवस्था और नागरिकता संशोधन विधेयक से समाज को बांटने के खतरे के साथ अनेक समस्याएं विकराल रूप से उत्पन्न हो रही है। किसान बदहाली का शिकार है और उसका उत्पीड़न हो रहा है। गन्ना, धान, आलू आदि के किसान घोर संकट में है किंतु प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की आयु दुगनी की जाएगी तथा उनकी फसलों का मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना किया जाएगा। लेकिन किसानों के उत्पादन की लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/12/VID-20191219-WA0030.mp4"][/video]

सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने किया धरना

किसानों के उत्पादन व्यय में खाद बीज एवं डीजल वि विद्युत के महंगे होने के चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। इन सब के साथ अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता धरने पर बैठे। अंत में एएसपी और एडीएम को सपाईयों ने ज्ञापन सौंपा।

देखेें वीडियो-

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/12/VID-20191219-WA0031.mp4"][/video]

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/12/VID-20191219-WA0001.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: हिंसा के 3 मास्टरमाइंड आए सामने, बना रहे थे ये खतरनाक प्लान

Tags:    

Similar News