नेपाल बॉर्डर पहुँचे SSP: तेजी से विकास दुबे की तलाश जारी, चलाया चेकिंग अभियान

भारत नेपाल सीमा पर अपराधी विकास दुबे की फ़ोटो पहले ही चस्पा कर दी गई थी। लोगो से अपील भी किया गया था कि अगर किसी को यह कुख्यात अपराधी नजर आए तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे।

Update: 2020-07-08 08:39 GMT

बहराइच। कानपुर हमले में शहीद हुए आठ पुलिस के जवानों के आरोपी विकास दूबे के नेपाल भागने की इनपुट मिलते ही एसपी मुख्यालय से भारत- नेपाल सीमा के चेकपोस्ट पर पहुँचे। यहां पर एसपी एसएसबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। आने जाने वाले हर शख्स की कड़ी निगरानी शुरू हो गई है। विकास दुबे नेपाल भाग न पाए इसके लिए बॉर्डर जाने वाले सभी रास्तो पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए है। एसपी सभी जाने वाले रास्तों के निरीक्षण कर रहे हैं। बार्डर पर कानपुर कांड के आरोपी विकास दूबे की फोटो भी चस्पा कर दी गई है।

डॉक्टर का धंधा: झोलाछापों के कारण मरीज हुए बेहाल, नहीं हो रही कार्यवाई

बार्डर पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट

कानपुर कांड के आरोपी विकास दूबे को पकड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र के हर जिले को अलर्ट कर दिया गया था। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा बार्डर खुली सीमा होने के कारण कानपुर कांड के आरोपी विकास दूबे पर निगरानी रखने के लिए बार्डर पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। नेपाल भागने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंजताम कर पुलिस का गश्त तेज कर दिया गया है। बुधवार की सुबह अचानक एसपी को शाशन से इनपुट मिला कि कुख्यात अपराधी बिकास दुबे भारत के रास्ते नेपाल भाग सकता है। इनपुट मिलते ही एसपी विपिन मिश्रा कई थानों की फोर्स के साथ नेपाल सीमा पर पहुँचे। यहां एसएसबी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। आने जाने वाले हर गाड़ी को गहनता से जांचा जा रहा है।

डूब गया अस्पताल: अनदेखा कर रहे बाराबंकी के अधिकारी, बन्धे पर बैठे डाक्टर

बॉर्डर पर पहले ही चस्पा कर दी गई थी फ़ोटो

भारत नेपाल सीमा पर अपराधी विकास दुबे की फ़ोटो पहले ही चस्पा कर दी गई थी। लोगो से अपील भी किया गया था कि अगर किसी को यह कुख्यात अपराधी नजर आए तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे। अपराधी के फरार होने के बाद से बॉर्डर पर गश्ती को बढ़ा दिया गया था।

इनपुट मिलने के बाद और बढ़ाई गई चौकसी

नेपाल भागने के इनपुट मिलने के बाद बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। आने-जाने वाले हर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बार्डर पर भी निगरानी व गश्त को तेज करने के निर्देश दिए गए है। नेपाल को जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस का पहरा है। बार्डर खुला होने के कारण संभावना को देखते हुए पूरी तरह पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

रिपोर्टर- राहुल, बहराइच

डूब गया अस्पताल: अनदेखा कर रहे बाराबंकी के अधिकारी, बन्धे पर बैठे डाक्टर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News