Sultanpur Nagar Nikay Chunav: नगर पालिका सीट हुई सामान्य, बढ़ गए दावेदार

Sultanpur News: सुल्तानपुर निकाय चुनाव में नगर पालिका सीट सामान्य हो चुकी है तो दावेदारी की लिस्ट भी लंबी हो चुकी है।

Report :  Fareed Ahmed
Update: 2022-12-06 10:04 GMT

सुल्तानपुर नगर पालिका। (Social Media)

Sultanpur News: जिले की नगर पालिका सीट यूं तो अधिकतर बार सामान्य ही रही है और स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस और उसके बाद भाजपा का कब्ज़ा रहा है। बीते निकाय चुनाव में सीट पहली बार महिला आरक्षित हुई थी और भारतीय जनता पार्टी ने बबिता जायसवाल को प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने सपा प्रत्याशी निर्मला पांडेय को हराकर जीत दर्ज की थी। बहरहाल इस बार सीट सामान्य हो चुकी है तो दावेदारी की लिस्ट भी लंबी हो चुकी है। फ़िलहाल किसी भी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन दावेदार अपने अपने दावे को पेश कर रहे हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी में सबसे ज़्यादा हैं दावेदार

जिले की नगर पालिका की सीट अधिकतर भाजपा के ही कब्जे में रही है वर्तमान अध्यक्ष बबिता जायसवाल से पहले प्रवीण अग्रवाल इस पद पर काबिज थे। इस बार प्रवीण अग्रवाल भी प्रमुख दावेदारों में से एक हैं वर्तमान अध्यक्ष बबिता जायसवाल और उनके पति अजय जयसवाल भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं। नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल भी अपनी दावेदारी ज़ोरदार तरीके से रख रहे हैं, अखिलेश जायसवाल भी एक चेहरा बनकर उभरे हैं पिछले चुनाव में भी ये अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। तो वहीं महिला चेहरे के तौर पर भाजपा की कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन भी मैदान में हैं, नगर पालिका की सीट को वैश्य वर्ग की सीट के तौर पर जाना जाता है नगर पालिका की अध्यक्ष पद पर अधिकतर वैश्य वर्ग का कब्ज़ा रहा है इसलिए भाजपा से अधिकतर चेहरे इसी वर्ग के हैं। नगर क्षेत्र में वैश्य बाहुल्यता है इसलिए समीकरणों के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी इसी वर्ग पर दांव लगाती रही है, फिलहाल सबकी दावेदारी इसलिए और ज़्यादा बढ़ गई है कि सीट सामान्य हो गई है। कांग्रेस पार्टी से आधा दर्जन चेहरे इस बार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं

कांग्रेस से दावेदारों की लंबी लिस्ट

प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस से भी दावेदारों की लंबी लिस्ट है लेकिन प्रमुख चेहरे के तौर पर प्रदेश स्तरीय नेता वरुण मिश्रा मैदान में हैं और ज़ोरदार तरीके से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बीते चुनाव में इनकी पत्नी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था लेकिन अंतिम क्षणों में उम्र सीमा की वजह से इन्होंने नामांकन नहीं किया इस बार ये प्रमुख दावेदारों में एक हैं। तो वहीं सभासद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमोल वाजपेयी भी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं, सेवादल के दिनेश मिश्र, कामरान, सभासद संजय कप्तान प्रमुख दावेदारों में हैं।

सपा भी तैयार है ताल ठोकने को, पूर्व चेयरमैन पेश कर चुके हैं दावेदारी

समाजवादी पार्टी भी पूरी तरह से निकाय चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है इसबार सीट सामान्य है तो यहां भी दावेदारों की एक बड़ी टीम तैयार है इस बार पूर्व चेयरमैन सय्यद रहमान उर्फ़ मानू लगभग अपना टिकट तय मान कर तैयारी में जुट गए हैं 2001 में इन्होंने भाजपा को हराकर इस सीट को सपा को झोली में पहली बार डाला था बीते नगर पालिका चुनाव में भी सपा दूसरे नम्बर पर थी सपा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक पांडेय की पत्नी निर्मला पांडेय को प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी फिलहाल अभी तक उनकी दावेदारी सामने नहीं आई है।

Tags:    

Similar News