Sultanpur News: शादी से मना करने पर युवती की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sultanpur News: पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

Report :  Taaquweem Fatma
Update:2024-10-01 08:39 IST
मुठभेड़ में घायल आरोपी (Pic: Newstrack)

Sultanpur News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाने एवं हत्या करने के सलमान नाम के दो आरोपी व जावेद को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को मुठभेड़ में घायल कर दिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। कादीपुर से एक जून को गायब हुई युवती प्रियंका का 20 सितंबर को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शव मिला था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 

हत्या के मामले में गिरफ्तार

युवती की हत्या के बाद विवेचना के दौरान पोस्टमार्टम के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। मामले में चार आरोपी शामलि थे। बता दें कि आरोपी शादी का झांसा देकर प्रियंका को मुंबई लेकर गया। आरोपी सलमान के घर वापस लौटने पर प्रियंका ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो सलमान ने अपने तीन साथी सरवर, शहंशाह व जावेद के साथ गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी। हत्या कर शव को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। आरोपी शहंशाह की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अखंडनगर थाना क्षेत्र में घेराबंदी किया था। बाइक सवार आरोपियों की आज भोर सुबह ही पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का इलाज जारी है।

पीड़िता ने दर्ज कराया था बयान 

पुलिस ने जांच के दौरान इस बात का पता चला था कि हत्या में चार आरोपी शामिल हैं। इनका सलमान, शहंशाह, सरवर और जावेद है। पीड़िता का सलमान से पुरानाा संबंंध था। वह उसके बहुत पहले से जानती थी। उसके साथ मुंबई भी गई थी। वापस आने पर पीड़िता ने पुलिस में बयान दर्ज कराया। उसके बाद वह फिर से सलमान के पास गोसाईगंज क्षेत्र में पहुंची। जहां पर तीन अन्य ने सलमान की मदद की। उसके साथ संबंध बनाए। मामला पुलिस तक न पहुंचे इसलिए आरोपियों ने मिलकर युवती की हत्या कर दी। शहंशाह को गिरफ्तार कर लिया गया था। मखबिर की सूचना पर तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags:    

Similar News