Sultanpur News: मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sultanpur News: बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पंद्रह हजार के इनामी बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया गया।

Report :  Taaquweem Fatma
Update: 2024-03-28 07:25 GMT

प्रतीकात्मक इमेज source: social media

Sultanpur News: सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पंद्रह हजार के इनामी बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। मान सिंह व उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

चेकिंग दौरान पकड़ा गया बदमाश 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतिगरपुर क्षेत्र में रात बीती पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से पुलिस टीम को बदमाश के आने का इनपुट मिला। जिस आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बाइक से आते हुए संदिग्धों को रोका तो इस पर उन बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

इसका नतीजा ये हुआ कि उन्हें पुलिस की जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन आगे उसे पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान गोसाईगंज थानाक्षेत्र निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। उस पर 15 हजार का ईनाम भी पुलिस ने रखा हुआ था।

पेट्रोल पंप लूट में शामिल था मान सिंह

सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मान सिंह व उसका साथी बीते दिनों हुई अखंड प्रताप पेट्रोल पंम्प लूट कांड में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News