स्वतंत्र देव-सुनील बंसल की जोड़ी ने किया कमाल, अब करेंगे ये बड़ा काम...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के निर्देशन में पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से लगभग 150 ऐसे केन्द्रों को चिन्हित किया है, जहाँ से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक व मजदूर अपने गाँव-घर की ओर वापसी कर रहे है।

Update: 2020-05-13 15:56 GMT

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की वजह आई वैश्विक आपदा के कारण अपने गाँव-घर को वापसी के लिए सड़कों पर निकल पड़े प्रवासी श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने योजनाबद्ध ढंग से घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए अभियान शुरू किया है।

स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल मिल कर रहे नेक काम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के निर्देशन में पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से लगभग 150 ऐसे केन्द्रों को चिन्हित किया है, जहाँ से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक व मजदूर अपने गाँव-घर की ओर वापसी कर रहे है। पार्टी द्वारा विशेष रूप से चिन्हित किये गये ऐसे सभी केन्द्रों से गुजर रहे प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों को भाजपा कार्यकर्ता भोजन, पानी, मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार श्रमिकों को चप्पल भी उपलब्ध करा रहे है।

स्वतंत्र देव सिंह BJP कार्यकर्ताओं से किया मजदूरों की मदद का का आह्वाहन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दो गज की शारीरिक दूरी लाॅकडाउन के नियमों का पालन व सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने जिलों व गाँवों लौट रहे प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों की मदद करें।



ये भी पढ़ेंः यूपी के विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा एलान: इस दिन से शुरू होंगी कक्षाएं

कहा- श्रमिकों के हितो को ध्यान में रखते हुए सरकार फैसले ले रही

उन्होंने कहा जो श्रमिक अपना काम व रोजगार छोड़कर घर वापसी कर रहे है, स्वभाविक है कि उनके सामने तमाम कठिनाइयाँ भी होगी। ऐसे प्रवासी श्रमिकों के हितो को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार लगातार फैसले ले रही है। प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए भी राज्य सरकार द्वारा बेहतरीन प्रबन्ध किये गए है। बावजूद इसके कई प्रवासी श्रमिक अलग-अलग साधनों सहित साईकिलों से भी अपने घर वापसी के लिए सड़को पर हैै।

मजदूरों को भोजन, पानी, मास्क व अन्य जरुरी सामान कराएं उपलब्ध

ऐसे प्रवासी श्रमिकों को घर वापसी के दौरान किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलोें-जिलों में मुख्यमार्गों पर जहाँ से बड़ी संख्या में श्रमिक घर वापसी कर रहे है उनको भोजन, पानी, मास्क सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हुए उनका सहयोग कर रहे है।

ये भी पढ़ेंः 15 हजार से कम वेतन सैलरी वालों के लिए आर्थिक पैकेज, अब मिलेगा ये फायदा



भाजपा पूरे प्रदेश में मजदूरों की सहायता को लेकर चला रही अभियान

प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की देख रेख में पार्टी कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे है। संगठनात्मक स्तर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अवध व कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र से समन्वय करते हुए प्रवासी श्रमिकों को घर वापसी के दौरान रास्ते में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पार्टी के अलग-अलग जिलों के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय व संवाद कर रहे है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News