Taj Hotel In Ayodhya: अयोध्या में देश-विदेश के पर्यटकों को अब मिलेगी 5 स्टार सुविधाएं, टाटा ग्रुप बना रहा 3 होटल

Taj Hotel In Ayodhya: ताज ग्रुप ने बताया है कि वो जल्द अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाएंगे। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कमरों वाले होटल 2027 तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिए जायेंगे।

Update: 2023-04-22 18:53 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Taj Hotel In Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्य का दूसरा चरण इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। हालांकि, जनवरी 2024 से मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा होटल समूह कहां पीछे रहने वाला था। जी हां, 'रामनगरी' अयोध्या में भी फाइव स्टार होटल बनने जा रहा है। जिसे 'ताज ग्रुप' (Taj Group) बनाएगा। ताज ग्रुप की योजना अयोध्या में एक नहीं बल्कि तीन-तीन फाइव स्टार होटल बनाने की है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। जिसके बाद कई बड़ी कंपनियों ने अयोध्या का रुख किया है।

सभी सुविधाओं से लैस होंगे कमरे

हाल ही में ताज ग्रुप ने वहां होटल निर्माण का ऐलान किया। ताज समूह ने बताया कि वो अयोध्या में जल्द फाइव स्टार होटल बनाएंगे। इसमें 100 कमरों वाले अपस्केल विवांता (Upscale Vivanta) और 120 कमरों वाले लीन लक्स जिंजर होटल साल 2027 तक खुल जाएंगे। आलीशान कमरों और सभी सुख-सुविधाओं से लैस ये होटल अयोध्या आने वालों का विशेष ध्यान खींचेगी। उम्मीद है कि राम मंदिर बन जाने के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बहुतायत पर्यटकों का अयोध्या आना होगा। ऐसे में ये होटल खिदमत को तैयार रहेंगी।

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (International Airport, Ayodhya) का काम भी इसी साल जून में पूरा होने का अनुमान है। 'रामनगरी' में इंटरनेशनल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच सितारा होटल (Five Star Hotel) बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में टाटा ग्रुप अयोध्या में तीन फाइव स्टार होटल बनाने जा रहा है। होटल निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2027 तक ये बनकर तैयार हो जाएगा।

देश-विदेश के श्रद्धालुओं में खासा आकर्षण

अनुमान है कि आने वाले समय में अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। राम मंदिर को लेकर देश-विदेश में बेस भारतीयों में एक खास तरह का आकर्षण है। ऐसे में इन होटलों का काम काफी तेजी के साथ चल रहा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में ताज ग्रुप के कर्मचारियों ने बताया कि अयोध्या में 'विवंता' और 'जिंजर' के होटल पहले ब्रांडेड होटल होंगे। जिससे यहां आने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। आपको बता दें, यूपी में वाराणसी के बाद अयोध्या ऐसी धर्म नगरी है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं।

Tags:    

Similar News