Gorakhpur News: सीएम सिटी में हुई लाखों की चोरी, चोरों का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

Gorakhpur News: पिपराइच थाना प्रभारी शम्भुनाथ सिंह से बात की गयी तो उनका कहना था की चोरी की घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पंहुची। वहां हर तरह की छानबीन की गयी। चोरों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-13 12:01 GMT

theft in gorakhpur (image: Newstrack)

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धुसढ़ नर्सरी का है। चोरी की घटना शनिवार सुबह चार से पांच बजे के बीच की है। पिपराइच थाना के जंगल नर्सरी में ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ़ किया है।

घर में घुस कर गहनों की हुई चोरी

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के दिन पीड़ित दीनानाथ की बेटी उनके घर अपने भाई को राखी बांधने आई थी। रक्षाबंधन का पर्व था इसलिए बेटी भी अपने साथ गहने लायी थी। बेटी ने सोने से पहले अपने गहनों को अपनी मां गुड्डी देवी को बक्से में रखने के लिए दे दिया। छोटी बेटी सुमन की शादी के लिए उसकी मां के द्वारा बनवाए गए गहने भी उसी बॉक्स में रखे थे। घर के लोगो ने बताया कि कमरे और बॉक्स की चाबी गुड्डी देवी अपने पास रख कर छत पर सोने चली गई। पति दीनानाथ नीचे कमरे में देर रात तक टीवी देख रहें थे।

दीनानाथ ने बताया कि वो करीब 2 बजे सो गए। सुबह होने पर छोटी बेटी सुमन छत से नीचे आई तो घर का सभी समान बिखरा पड़ा था। शोर मचाने पर आस पास के लोग इक्कट्ठा हुए । पड़ोसियों ने जंगल की ओर जाकर देखा तो कुछ दूर जंगल में वह बॉक्स मिला जिसमे गहने रखे गए थे। गहने के डिब्बे जंगल में अलग अलग जगह मिले। दीनानाथ का कहना था कि बक्शे में रखे गए गहनों की कीमत तीन लाख से ऊपर की थी।

क्या कहना है पिपराइच थाना प्रभारी का?

जब इस सम्बन्ध में पिपराइच थाना प्रभारी शम्भुनाथ सिंह से बात की गयी तो उनका कहना था की चोरी की घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पंहुची। वहां हर तरह की छानबीन की गयी। चोरों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला था। 

Tags:    

Similar News