UP Politics: पुलिस की वर्दी में घूम रहे टीएमसी कार्यकर्ता, पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोले स्वतंत्र देव सिंह

UP Politics: उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शासन प्रशासन चुनाव लड़ता है। यहां पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं हो पता है। टीएमसी के कार्यकर्ता पुलिस की वर्दी में घूम रहे हैं।

Update: 2023-07-12 15:03 GMT
Swatantra Dev Singh (Photo-Social Media)

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्रि स्वतंत्र देव सिंह नें बुधवार को पंश्चिम बंगाल में हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममती बनर्जी पर जमकर निसाना साधा है। उन्होंने ममता पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जबरदस्ती गुंडागर्दी हो रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में भी चुनाव हुआ था सब ने देखा कहीं कोई बवाल नहीं हुआ। सब शांतिपूर्ण निपट गया। ये पश्चिम बंगाल की सीएम को सोंचना चाहिए की इस तरह की हत्या, लूटखसोट की घटनाओं से राज्य के साथ-साथ देश की भी बदनामी होती है। दोषियों को कड़ी-से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जहां पर इस प्रकार से खुलेआम गुंडागर्दी, तलवार भांजना, भाला, बल्लम, गोली, बम फेंका जा रहा है वहां की सरकार को इस्तिफा दे देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में शासन प्रशासन चुनाव लड़ता है

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शासन प्रशासन चुनाव लड़ता है। यहां पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं हो पता है। टीएमसी के कार्यकर्ता पुलिस की वर्दी में घूम रहे हैं। वहां पर पूरी तरह गुंडागर्दी हो रही है। केन्द्र सरकार वहां पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय सुरक्षाबल को तैनात किया था। बीजेपी हिंसे रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन वहां पर ज्यादातर नियंत्रण क्षेत्रिय दलों का है। उत्तर प्रदेश में सभी ने सपा और बसपा राज में गुंडागर्दी देखी है। उस समय आए दिन दंगे हो जाते थे बेगुनाह लोग मारे जाते थे। इन्ही सब से परेशान होकर यहां की जनता ने मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार चुनी है। यदि भविष्य में पश्चिम बंगाल में भी जनता ने आशीर्वाद दिया तो वहां भी सब ठीक हो जाएगा।

गोंडा में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

स्वतंत्र देव सिंह आज गोंडा में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। भिखारीपुर सकरौरा तटबंध का जायजया लिया। इसके उपरांत गोण्डा के सर्किट हाउस में सिंचाई विभाग, लघुविभाग और बाढ़ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्य के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब आने वाले हैं। इसका संसदीय बोर्ड नर्णय करता है। पीएम मोदी का आशीर्वाद सभी लेना चाहते हैं, जो बचे हैं वो भी आने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट तो नहीं लेकिन इशारो-इशारो में सब कह दिया।

Tags:    

Similar News