PM मोदी से लेकर CM योगी तक और अखिलेश से मायावती तक का आज का कार्यक्रम, देखें यहां

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्या राष्ट्रीय और क्या क्षेत्रीय दल, सभी के नेता प्रदेश के कोने-कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

Update: 2021-12-23 04:23 GMT

पीएम मोदी- सीएम योगी (Photo- Social

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्या राष्ट्रीय और क्या क्षेत्रीय दल, सभी के नेता प्रदेश के कोने-कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। इसी क्रम में आज 23 दिसंबर 2021 को भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक यूपी में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी जहां विकास योजनाओं की सौगात देंगे, वहीं नितिन गडकरी कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ चुनावी रैली अलीगढ़ में होगी। इसी प्रकार आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौधरी चरण सिंह की जयंती कार्यक्रम सहित अन्य जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। यूपी की पूर्व सीएम मायावती का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है। तो आइये जानते हैं आज कब, कौन नेता, किस समय और कहां मौजूद रहेंगे।   

पीएम मोदी आज वाराणसी में 

वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी आगमन। पीएम यहां 2,100 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही, पूर्वांचल को अमूल डेयरी प्लांट के रूप में भी तोहफा मिलेगा। प्रधानमंत्री 1.7 लाख से अधिक दूध उत्पादकों को 5 लाख लीटर प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य भी देंगे। 

जौनपुर: पीएम मोदी के आगमन की वजह से रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह 11 बजे से 4 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। फूलपुर के करखियाव में होने वाली जनसभा के मद्देनजर वाराणसी आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। 

नितिन गडकरी मेरठ-मुजफ्फरनगर में 

वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज मेरठ और मुजफ्फरनगर के दौरे पर रहेंगे। गडकरी दोपहर 3 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। यहां वो कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। नितिन गडकरी स्थानीय GIC मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।

'जन विश्वास यात्रा' के साथ केशव मौर्य बागपत में 

बागपत: भारतीय जनता पार्टी की 'जन विश्वास यात्रा' आज बागपत पहुंचेगी। जिले में आज इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में किसान और युवा शामिल होंगे। जन विश्वास यात्रा के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य बागपत पहुंचेंगे। यहां उप मुख्यमंत्री किसानों और युवाओं को संबोधित भी करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन कार्यक्रम बड़ौत के जाट कॉलेज मैदान में होगा।  

अखिलेश-जयंत की संयुक्त रैली अलीगढ़ में  

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की संयुक्त रैली आज अलीगढ़ में होगी। इस रैली में दोनों ही पार्टियों के अध्यक्ष यानी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी चुनावी गठबंधन की एकता दिखाएंगे। अखिलेश यादव 11.40 बजे इगलास हेलीपैड पहुंचेंगे। जिसके बाद वो दोपहर 12 बजे रैली स्थल पहुंचेंगे। 

दिनेश शर्मा शिकोहाबाद में 

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज फिरोजाबाद दौरे पर हैं। वो शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, दिनेश शर्मा जन विश्वास यात्रा की भी अगुवाई भी करेंगे।

सीएम योगी का आज का कार्यक्रम 

इसके अलावा राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'किसान सम्मान दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही, इस कार्यक्रम में कृषकों, कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया जाएगा

मायावती का प्रेस कॉन्फ्रेंस 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती आज 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता होगी। जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर वो अपना पक्ष रखेंगी। 

अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम डीएवी कॉलेज में सुबह 10.30 बजे होगा। 

अन्य कार्यक्रम: 

आराधना मिश्रा मोना की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 12 बजे जेमीनी होटल में होगी। वो अहम मुद्दों पर प्रेस वार्ता करेंगी। कॉफ्रेंस।

-केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर आज आगरा दौरे पर रहेंगे। आज यूपी में चार और आधार सेवा केंद्र गोंडा, वाराणसी, सहारनपुर, मुरादाबाद में खुलेंगे। 

Tags:    

Similar News