'इस दीपावली हेलमेट भी खरीदें': ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, लोगों को किया जागरूक

हेलमेट पहनकर वाहन चलाना जान-माल की सुरक्षा की गारंटी होता है। लेकिन, फिर भी अधिकतर लोग ट्रैफिक पुलिस के इस नियम का उल्‍लंघन करने से नहीं चूकते हैं।

Update:2017-10-15 16:31 IST

गोरखपुर: हेलमेट पहनकर वाहन चलाना जान-माल की सुरक्षा की गारंटी होता है। लेकिन, फिर भी अधिकतर लोग ट्रैफिक पुलिस के इस नियम का उल्‍लंघन करने से नहीं चूकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्‍साहित करने का अनोखा तरीका निकाला है।

मेरठ में लगे केशरी नाथ त्रिपाठी GO BACK के नारे, पुलिस ने जमकर भांजी लाठी

दीपावली के त्योहारों पर ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों पर लोगों को ट्रैफिक रूल्स का पाठ पढ़ाते नजर आ रही है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि दीपावली से पहले हेलमेट जरूर खरीदें।

SP ट्रैफिक ने इससे पहले करवा चौथ के अवसर पर लोगों को जागरुक करने के लिए हर चौराहों पर एक अनोखा फ्लेक्स लगवाया था। शहर के पॉश इलाके गोलघर चेतना तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने सड़क पर जा रहे लोगों को रोककर उन्‍हें हेलमेट पहनने का संदेश दिया।

मप्र में किसानों पर पुलिस ज्यादती साबित, गृहमंत्री पद छोडें : कांग्रेस

स्थानीय लोगों का कहना है की ये यातायात पुलिस की अच्‍छी पहल है और इसका स्‍वागत करना चाहिए। हम जरूर हेलमेट पहनकर चलेंगे और लोगों को भी बताएंगे दीपावली पर एक हेलमेट जरूर लें।

वहीं एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश ने बताया कि साधारणतयः लोगों को यातयात के नियमों को समझाने पर खास प्रभाव नहीं पड़ता है।

लेकिन, दीपावली के त्योहारों पर लोग कुछ न कुछ नया समान खरीद कर अपने घर ले जाते है। इसी को लेकर हम भी दीपावली पर्व पर लोगों से अपील कर रहे है कि वो एक हेलमेट जरूर खरीदें। यही नहीं हम लोग शोसल साइट पर भी लोगों से इसकी अपील कर रहे हैं। इसका रिसपॉन्स अच्छा मिल रहा है।

Tags:    

Similar News