कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थमी, यात्री परेशान

Update: 2017-12-27 06:52 GMT

लखनऊ। ठंड बढ़ने के साथ-साथ ट्रेनों की चाल धीरे पड़ने लगी है। कोहरा ट्रेनों पर बुरी तरह हावी है। ये कारण है कि रेलवे ने बहुत-सी गाड़ियों को निरस्त कर दिया है। वहीं, जो ट्रेनें चल रही हैं उनकी रफ्तार कोहरे ने थाम रखी है। रेंग-रेंगकर ट्रेनें चलने को मजबूर है। कोहरे का असर दिल्ली रूट पर सबसे अधिक पड़ा है। एनसीआर में पड़ने वाले कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली गाड़ियां प्रभावित हो गई हैं।

इस वजह से बुधवार यानी 27 दिसंबर को कई ट्रेनें चारबाग रेलवे स्टेशन पर अपने तय समय से कई घंटे देरी से पहुंची। इसमें सबसे अधिक लेट ट्रेन संख्या 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस है। यह ट्रेन अमृतसर से चलकर जयनगर जाती है। यह ट्रेन करीब 29 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा 15006 देहरादून से गोरखपुर जंक्शन चलने वाली ट्रेन 10 घंटे 22 मिनट की देरी से चल रही है।

अन्य ट्रेनों की स्थिति कुछ इस तरह है :

- गाड़ी संख्या 19403 सुल्तानपुर एक्सप्रेस 3 घंटे 22 मिनट की देरी से चल रही है।

-गाड़ी संख्या 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 घंटे 22 मिनट की देरी से चल रही है।

- गाड़ी संख्या 13050 हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे 27 मिनट लेट चल रही है।

- गाड़ी संख्या 12523 दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 घंटे 25 मिनट लेट से चल रही है।

-गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मिनट की देरी से चल रही है।

-गाड़ी संख्या 12232 लखनऊ एक्सप्रेस 3 घंटे 2 मिनट की देरी से चल रही है।

-गाड़ी संख्या 24227 बनारस से कानपुर चलने वाली वरुणा एक्सप्रेस आज फिर एक घंटे 42 मिनट की देरी से चल रही है।

-गाड़ी संख्या 22420 आनंद विहार से गाजीपुर सिटी चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस करीब 8 घंटे की देरी से चल रही है।

-गाड़ी संख्या 13484 फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे 23 मिनट की देरी से चल रही है।

-गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है।

Tags:    

Similar News