Bijnor: साले निकले जीजा के अपहरणकर्ता, सामने आई सच्चाई तो दंग रह गए सभी

Bijnor News Today: कल दिनदहाड़े डॉक्टर के अपहरण मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी डॉक्टर के साले है। पति-पत्नी के विवाद में सालों ने बहनोई का अपरहण कर लिया था।

Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-05-08 14:03 GMT

पकड़े गए आरोपी।

Bijnor News Today: कल दिनदहाड़े डॉक्टर के अपहरण मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी डॉक्टर के साले है। पति-पत्नी के विवाद में सालों ने बहनोई का अपरहण कर लिया था। सालों ने कार से बहनोई के अपरहण को अंजाम दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है। स्योहारा पुलिस (Sayohara Police) ने अपरहण में शामिल कार को भी बरामद कर लिया है। इस घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही घटना का खुलासा किया है। इस अजीबो गरीब अपरहण से पर्दा उठने के बाद से परिजनों के होश उड़ गए।

दरअसल, ये मामला है बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र (Sayohara Police Station) के चौधरियान मोहल्ले का जहां पर कल सुबह नमाज पढ़ने के लिए निकले डॉक्टर सुहैल का कार सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, अपह्रत डॉक्टर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को छानबीन के दौरान कल अपहरण के आरोपी तो मिले थे। लेकिन पुलिस उस समय उन अपहरणकर्ता को पहचान नहीं पाई थी। लेकिन पुलिस ने जब घटना की और बारीकी से जांच पड़ताल की तो उनकी नजर सीसीटीवी कैमरा में पड़ी और पुलिस ने जब सीसीटीवी देखा तो पुलिस के होश उड़ गए।

पति पत्नी का विवाद को लेकर किया अपहरण

इस घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि अपह्रत डॉक्टर सुहैल के दोनों साले ही अपहरणकर्ता निकले। पुलिस ने अपहरण के दोनों आरोपियों उजैद और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी भी बरामद कर ली है। उधर, इस मामले में नामजद और अन्य आरोपियों की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। इस घटना को अंजाम देने के पीछे पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। जिसमें डॉ सुहैल का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण सालों ने अपरहण कर इन्हें सबक सिखाने का काम किया था।

अपहरणकर्ता के खिलाफ मामला दर्जः एसपी

उधर, इस घटना को लेकर एसपी का कहना है कि डॉक्टर सोहेल का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण सुहैल के सालों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने डॉक्टर को सकुशल बरामद कर लिया है और दोनों अपहरणकर्ता के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज रही है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News