UP News: बिजली के खंभे पर पेशाब कर रहे थे दो लड़के, फिर जो हुआ...

UP News: पुलिस के मुताबिक दोनों लड़के स्ट्रीट लाइट के खंभे पर पेशाब कर रहे थे। खंभे में करंट उतरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-01 06:46 GMT

UP News: यूपी के नोएडा स्थित थाना फेज-1 क्षेत्र में दो लड़कों की खंभे पर पेशाब करते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद ये घटना क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

मृतकों में एक लड़के की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक दोनों लड़के स्ट्रीट लाइट के खंभे पर पेशाब कर रहे थे। खंभे में करंट उतरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इनमें से एक मृतक की पहचान हो गई है। उसके घर वालों ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक थाना फेज-1 पुलिस मंगलवार को सूचना मिली कि सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 के सामने स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास एक लड़का पेशाब कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। करंट लगने से लड़के की मौत हो गई।

वहीं, एक लड़के की मौत के बाद नशे में धुत दूसरा युवक भी वहीं पर पेशाब करने गया। उसकी भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में मृतक की पहचान 18 वर्षीय अरमान निवासी सेक्टर 8 के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

मृतक अरमान के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि विभाग ने उनके बच्चे की जान ली है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुधरने को नहीं तैयार हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

 

Tags:    

Similar News