NCP के नए UP अध्यक्ष बने उमाशंकर यादव, संभाला कार्यभार

निजी स्वार्थ के लिए भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। अब जनता समझ चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। यह बात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने आज एनसीपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कही।

Update: 2020-07-01 13:41 GMT

लखनऊ: निजी स्वार्थ के लिए भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। अब जनता समझ चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। यह बात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने आज एनसीपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कही। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी सब त्रस्त हैं। लोगों को एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी।

ये भी पढ़ें:B’day special : देखिये अखिलेश यादव की वो तस्वीरें, जो देशभर में बनी चर्चा का विषय

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। गरीब मजदूर किसान का शोषण हो रहा है। भाजपा अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है। लोगों को आपस में लड़ाकर भाजपा ने सत्ता हासिल की। श्री यादव ने बताया कि समाज हित में हमें आपसी भाईचारा बढ़ाना है। कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए दो वर्गाे के लोगों को लड़ाया और उनके बीच खाई पैदा करने की कोशिश की। अब जागरूक होने की जरूरत है और किसी के बहकावे में नहीं आना है।

यादव ने कहा कि एनसीप ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। हम सभी को पुराने विवादों को भुलाकर आपसी भाईचारे से रहते हुए मिसाल कायम करनी है।

ये भी पढ़ें:गूगल पर एक पोस्ट ने ताजा कर दी चंद्रशेखर की याद, बर्थडे होता है इस दिन

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव का पद भार ग्रहण करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनको फूल-माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सनेही मिश्र, श्रवण कुमार अवस्थी, डा. आर.बी.लाल, के.जी. वर्मा, रामप्रीत शर्मा, महाराजदीन चैधरी, खालिद मुनव्वर बेग, इन्द्रसेन यादव, सहित अन्य कार्यकता उपस्थित थे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News