Fatehpur: केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, जमीन का पट्टा करने का दिया निर्देश

Fatehpur: जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया।

Report :  Ramchandra Saini
Update: 2022-08-31 13:50 GMT

Fatehpur: केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Click the Play button to listen to article

Fatehpur: जिले में यमुना नदी (Yamuna river) में आई बाढ़ के बाद कटरी क्षेत्र (Katri area) के गांव में पानी भरने से भारी तबाही हुई थी, जिसको लेकर जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti) बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया।

केंद्रीय मंत्री ने सदर तहसील के पल्टू का पुरवा जो बाढ़ के पानी से सबसे अधिक प्रवाहित था। बाढ़ की समस्या को देखते हुए एक पुल बनवाने के साथ-साथ ग्रामीणों को ग्राम समाज की जमीन पर पट्टा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।


बाढ़ से प्रभावित ढाई सौ परिवारों को राशन सामग्री की वितरित

फतेहपुर जिले के सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti) सदर तहसील के पल्टू का पुरवा गांव पहुंची और बाढ़ से प्रभावित ढाई सौ परिवारों को राशन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि इस गांव में हर साल बाढ़ के कारण पलायन कर गांव के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाना पड़ता है। जिसको देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर एक पुल का प्रस्ताव कर जल्द ही पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।


पुल निर्माण के लिए सांसद निधि व मनरेगा के तहत बजट पास कर होगा निर्माण कार्य

पुल निर्माण के लिए सांसद निधि व मनरेगा के तहत बजट पास कर निर्माण कार्य होगा केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से धैर्य रखते हुए कहा कि बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऊंचाई वाले स्थान पर ग्राम समाज की जमीन पर 30 बाई 20 का जमीन पर पट्टा कर उनको दिया जाएगा, जिससे कि वह अपना मकान बनवा कर रह सके और हर साल बाढ़ के समस्या से परेशान नहीं होना होगा। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti) सदर तहसील के ललौली के पल्तू का पुरवा, दसौली और खागा तहसील के किशनपुर यमुना कटरी क्षेत्र (Kishanpur Yamuna Katri Area) में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया है।इस मौके पर जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News