उन्नाव कांड: तीसरी लड़की को आया होश, खोले उस दिन के राज, पुलिस हैरान

एसपी के मुताबिक, लड़की ने बताया कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न नहीं किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने तीनों लड़कियों को कुछ कीटनाशक मिलाया हुआ पानी पिलाया था।

Update: 2021-02-24 05:42 GMT
उन्नाव मामले में अस्पताल में भर्ती तीसरी लड़की मंगलवार देर शाम होश में आ गई है। इसके बाद पीड़ित युवकी ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव मामले में अस्पताल में भर्ती तीसरी लड़की मंगलवार देर शाम होश में आ गई है। इसके बाद पीड़ित युवकी ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। युवती ने घटना वाले दिन की पूरी कहानी बताई है। लड़की ने बताया कि आखिरी दो लड़कियों की कैसे मोत हुई। बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि विनय अपने दोस्त सचिन के साथ घटना के वाले दिन खेत में आाया था। वह नमकीन (टेढे़-मेढ़े) लेकर गया था। लड़की ने बताया कि जब आरोपी आया तो वह और दो अन्य लड़कियां जानवरों के लिए चारा काट रही थीं। विनय ने उन्हें टेढ़े मेढ़े खाने के लिए कहा, लेकिन लड़कियों ने मना कर दिया। फिर विनय ने उन्हें पानी पिलाया, इसे पीने के बाद वे बेहोश हो गईं।

एसपी के मुताबिक, लड़की ने बताया कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न नहीं किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने तीनों लड़कियों को कुछ कीटनाशक मिलाया हुआ पानी पिलाया था। लड़की ने बताया कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई थीं, लेकिन उनके साथ किसी भी तरीके की छेड़खानी या यौन शौषण जैसी घटना नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें...गोरखपुर: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में लापरवाही, 10 लाख वाहनों को देना होगा जुर्माना

एक तरफा प्यार का मामला

उन्नाव के एसपी का कहना है कि लड़की के बयान को दर्ज किया गया और इसको आगे विवेचना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अब इसके आधार आगे कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले में विनय और उसका एक साथ गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, यह एक तरफा प्यार का मामला था।

ये भी पढ़ें...यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, 7 की मौत से कोहराम, टैंकर- इनोवा की टक्कर

जानिए क्या है मामला

उन्नाव में 17 फरवरी को खेत में बेहोशी की हालत में तीन लड़कियां मिली थी जिनमें दो मौत हो गई थी और एक अस्पताल में भर्ती थी। यह सभी लड़कियां घर से जानवरों के लिए चारा लेने के लिए खेत में गई थीं। शाम तक यह वापस नहीं आईं तो परेशान परिजनों ने खोज शुरू की। इसके बाद तीनों लड़कियां एक खेत में बेहोश पाई गईं और उनको मुंह से झाग निकल रहा था।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: चोरी को लेकर दो महिलाओं में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

परिजन इनको लेकर असोहा सीएचसी गए जहां दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरी लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसको कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक हफ्ते तक बाद उसको मंगलवार को होश आ गया और उसने पूरी घटना के बारे में बताया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News