UP Assembly Monsoon Session: अब यूट्यूब पर भी देख सकेंगे विधानसभा की कार्यवाही का प्रसारण

UP Assembly Monsoon Session: अब उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का प्रसारण यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।

Update:2021-08-18 23:10 IST

यूट्यूब (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित (Hriday Narayan Dikshit) ने आज उत्तर प्रदेश विधान सभा सत्र की कार्यवाही यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर सजीव प्रसारण का शुभारम्भ उद्घाटन किया। अब प्रदेश की जनता यूट्यूब के माध्यम से भी सदन की कार्यवाही देख सकेगी। यू ट्यूब पर जो कार्यवाही देखी जायेगी उसे 4 साल या 10 साल बाद भी देखी जा सकेगी। प्रदेश के लोग अब अपने मोबाइल पर विधान सभा की कार्यवाही का सजीव प्रसारण देख सकेंगे।

इस अवसर पर हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि जनतंत्र की सफलता का मूल आधार पारदर्शिता है। जनप्रतिनिधि सदन में जनहित में बोलते है। उनका वक्तव्य मतदाता ध्यान से सुनते है। यह अपने प्रतिनिधियों का कामकाज ध्यान से देखते है और अपने प्रतिनिधि के बारे में राय बनाते है। 17वीं विधान सभा के प्रारम्भ से ही दूरदर्शन पर जीवंत प्रसारण की व्यवस्था की गयी है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

क्या है इसका लाभ?

उन्होंने कहा कि इसका लाभ यह होता है कि सदन में आने वाले सदस्यों को चुनने वाले मतदाता विधान सभा में क्या हो रहा है, उनके प्रतिनिधि कैसे बोल रहे हैं, गैर हाजिर तो नहीं है आदि-आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी बहुत आगे छलांग लगा गयी है। इस दृष्टि से विधान सभा की कार्यवाही दिखाने के लिए कई आधुनिकी तकनीकी विकसित हुई। उन्हीं में एक उपाय यू ट्यूब का भी है।

इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री, सुरेश कुमार खन्ना एवं नेता विपक्ष, राम गोविन्द चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री रमापति शास्त्री, मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, मंत्री गुलाब देवी, सदस्य फतेह बहादुर, सदस्य योगेन्द्र उपाध्याय, कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता, आराधना मिश्रा ''मोना'', बसपा विधान मण्डल दल के नेता, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, अपना दल से लीना तिवारी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से ओम प्रकाश राजभर आदि उपस्थित रहे। विधान सभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News