UP News: ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर तंज, 'मैं अस्पतालों का निरीक्षण करता, सपाई AC कमरों से बाहर नहीं निकलते'

UP News Today: विधान भवन में ये शायरी बोलकर, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-09-21 14:41 GMT

Brajesh comment on Akhilesh yadav

UP News Today: "वो समझने लगे थे कि आस्तीन छुपा लेगी गुनाह उनके, लेकिन ग़ज़ब हुआ कि सनम बोलने लगे।" बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) कुछ अलग अंदाज में नज़र आए। उन्होंने विधान भवन में ये शायरी बोलकर, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम पाठक ने सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि सपा शासन काल के स्वास्थ्य बजट को हमारी सरकार ने 5 गुना किया है। सपा ने स्वास्थ्य विभाग को लूट का अड्डा बनाया था।

'सदन में सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल करते हैं नेता प्रतिपक्ष'

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन में सख़्त तेवर अपनाते हुए कहा कि अखिलेश सदन में जिस तरह की भाषा का उपयोग करते हैं, उसका जवाब प्रदेश की जनता देगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन में सड़कछाप भाषा का उपयोग करते हैं, मैं इसकी निंदा करता हूं। इसके बाद, ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि 2017 से पूर्व उत्त रप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से भी छुपा नहीं था।

2017 से पूर्व प्रदेश में कुछ ही जिलों में मेडिकल कॉलेज उपलब्ध थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का संकल्प लिया। हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सीटों में बढ़ोतरी की। हमारी सरकार में प्रदेश में एंबुलेंस की संख्या में दोगुनी वृद्धि की गई।

'सपाई एसी कमरों से बाहर नहीं निकलते'

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अखिलेश के टवीट का जवाब देना मेरा दायित्व है। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अपने कार्यकाल की फोटो ट्वीट कर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। मैं अस्पतालों का निरीक्षण करता हूं, सपाई एसी कमरों के बाहर नहीं निकलते।

समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते थे। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में हम सभी दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने अपने भाषण के समापन में शायरी के जरिए विपक्ष को नसीहत देते हुए, चुटकी लेते भरे अंदाज में बोले- "नफरत की एक बूंद ही माहौल बदनुमा कर गई। जहां से आया है ये झूठ और फरेब का जहर, वो दरिया कैसा होगा।"

Tags:    

Similar News