फिर हुआ इस नेता के कारण सदन स्थगित, अब शनिवार को चलेगी विधानसभा

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज भाजपा सदस्य जन्मेजय सिंह के अचानक हुए निधन के कारण विधानसभा की कार्यवाही शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

Update: 2020-08-21 06:54 GMT
फिर हुआ इस नेता के कारण सदन स्थगित, अब शनिवार को चलेगी विधानसभा

लखनऊ: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज भाजपा सदस्य जन्मेजय सिंह के अचानक हुए निधन के कारण विधानसभा की कार्यवाही शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। आज विधानसभा की कार्यवाही गुरू होने के पहले विधानभवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई जिसमें सदन की कार्यवाही आज स्थगित करने का निर्णय लिया गया। तय यह हुआ कि शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यसूची को षनिवार में परिवर्तित कर दिया जाए। जिस पर सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:DM ने लगाई वाट: मरीजों की बेड पर बिछाई जाये रंगीन चादरे, दिए सख्त निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव रखा

इसके बाद सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुई तो विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने भाजपा के देवरिया (सदर) सीट से विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की सूचना दी। इस पर नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव रखा। योगी आदित्यनाथ ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान विधायक जन्मेजय सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। शोक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने पार्टी विधायक जन्मेजय सिंह के राजनीतिक जीवन और उनकी सामाजिक सेवाओं के बारे में बताया।

समाजवादी पार्टी की तरफ से शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई यादव ने कहा कि जन्मेजय सिंह के निधन से उनकी पार्टी के सदस्य बेहद दुखी है। जन्मेजय सिंह सामाजिक कामों में सदैव आगे रहते थें। वह कई समितियों के सदस्य थें। समाजवाादी पार्टी सदस्य शैलेन्द्र यादव ने बताया कि जन्मेजय सिंह तीन बार इस विधानसभा के सदस्य रहे। वह बेहद सरल स्वभाव के थें। आष्वासन समिति के सदस्य होने के नाते अक्सर बैठकों में उनसे मुलाकात होती थी। आज उनके निधन की जानकारी पाकर मन व्यथित है।

बहुजन समाज पार्टी के नेता लालजी वर्मा ने श्रद्वाजंलि अर्पित की

निधन की सूचना पर बहुजन समाज पार्टी के नेता लालजी वर्मा ने अपनी श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए भाजपा सदस्य जन्मेजय सिंह की समाज के प्रति सेवाओं को याद किया। वर्मा ने कहा कि जन्मेजय सिंह को जनसेवा के कारण ही जेल भी जाना पडा। वह 2002 में देवरिया की गौरीबाजार तथा 2012 तथा 2017 सदर से विधायक बने। बसपा विधानमंडल दल के नेता ने जन्मेजय सिंह की राजनीतिक सेवाओं को याद करते हुए उन्हे सच्चा जनसेवक बताया। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता, आराधना मिश्रा ''मोना'' अपना दल (सोनेलाल) के नील रतन पटेल एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए।

ये भी पढ़ें:चीन का गंदा खेल: अब मानसरोवर झील के पास शुरू किया ये काम, ऐसे खुली पोल

सभी दलीय नेताओं की श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा अध्यक्ष हदयनारायण दीक्षित ने सदन को आश्वस्त किया कि वह उनकी भावनाओं को दिवंगत सदस्यों के परिजनों तक पहुंचा देगें।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News