यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी, 1 घायल

स्वतंत्र देव सिंह ने बीते दिनों सिद्धार्थनगर जिले में अलाव पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह,बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Update: 2021-01-25 11:51 GMT
 स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जनता ने जवाब दिए थे साथ ही शिकायत भी की थी। इस दौरान लोगो ने खेती के लिए नहरों में पर्याप्त पानी न प्राप्त होने की बात भी कही थी।

लखनऊ: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के काफिले में शामिल एक गाड़ी झांसी में टहरौली के पास पलट गई। गाड़ी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

स्वतंत्र देव सिंह ने बीते दिनों सिद्धार्थनगर जिले में अलाव पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह,बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी, 1 घायल(फोटो: सोशल मीडिया )

नोएडा में 701 करोड़ की 66 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया शुभारम्भ

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मस्जिदिया गांव में आयोजित हुआ था ये कार्यक्रम

चुनाव नजदीक आते ही जनता को रिझाने के लिए तरह -तरह के कार्यक्रमों का आयोजन देखने को मिलने लगता है। कुछ इसी तरह का एक कार्यक्रम यूपी के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के सिद्धार्थनगर जिले में पहली बार आगमन होने पर आयोजित किया गया था।

शुक्रवार की रात के 8 बजे यह कार्यक्रम कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मस्जिदिया गांव मे सम्पन्न हुआ था। जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सीधे – सीधे जनता से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने जनता से पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही, कोटेदार अनाज देता है या नही।

गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार का ऐलान, इन पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी, 1 घायल(फोटो: सोशल मीडिया )

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जनता से पूछे ये सवाल

जनता ने भी पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए साथ ही शिकायत भी की। इस दौरान लोगो ने खेती के लिए नहरों में पर्याप्त पानी न प्राप्त होने की शिकायत की थी।

धान खरीद में क्रय केंद्रों की अनियमितता को लेकर बताया कि सरकार ने भले ही धान खरीद के लिए 1860 रुपये निर्धारित किया था लेकिन क्रय केंद्रों में उन्हें 1100 रुपये प्रति क्विंटल ही खरीदा गया।

साथ ही अन्य कई समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। जिसे सुनकर उन्होंने सभी समस्याओं को जल्द ही दूर करने का भरोसा दिया।

शामली किसान आंदोलन: दिल्ली कूच की भरी गई हुंकार, ट्रैक्टरों को दी रफ्तार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News