Block Pramukh Election 2021 Live Update: लखनऊ के चिनहट और काकोरी में मतदान पूरा, बाराबंकी में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update:2021-07-10 08:17 IST
Live Updates - Page 4
2021-07-10 05:21 GMT

सपा व भाजपा समर्थकों के बीच हुई पत्थरबाजी

फतेहपुर : नामांकन के दौरान सपा व भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट व पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 133 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

2021-07-10 05:15 GMT

गाजीपुर जनपद में 13 सीटों पर होगा मतदान

गाजीपुर : 16 सीटों वाले गाजीपुर जनपद में 13 सीटों पर होगा मतदान। तीन सीट पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए 11 बजे से शुरू होगा मतदान। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर।

2021-07-10 05:10 GMT

सीतापुर में BJP व SP के बीच टक्कर

ब्लॉक प्रमुख चुनाव का आज मतदान है। हिंसक घटना के बाद जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। BJP व SP के बीच 8 ब्लॉकों में कांटे की टक्कर होगी। जिले में कुल 19 ब्लॉक हैं जिसमें 11 ब्लाकों में BJP का हो चुका है कब्जा।

2021-07-10 05:04 GMT

गोरखपुर में सिर्फ तीन ब्लाक में वोटिंग

गोरखपुर : ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगभग क्लीन स्वीप की ओर बढ़ती दिख रही है। 20 में से 17 ब्लॉकों में भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब सिर्फ तीन ब्लॉकों में आज यानि 10 जुलाई को 11 बजे से मतदान होगा।

नामांकन के दिन निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी लिस्ट जारी। जिसमें चरगांवा- श्रीमती वंदना सिंह, कैम्पियरगंज - अश्वनी जायसवाल, भरोहिया - डॉ सुनीता सिंह, जंगल कौड़िया - बृजेश यादव, भटहट - श्रीमती रेखा सिंह, पिपराइच - जनार्दन जायसवाल, सरदारनगर - श्रीमती शशिकला यादव, ब्रह्मपुर - श्रीमती सुमन यादव, कौड़ीराम - श्रीमती नीता सिंह, बांसगांव - लालमति देवी, गगहा - शिवाजी चंद,गोला - श्रीमती कुसुमावती, पिपरौली - दिलीप यादव, पाली - शशि प्रताप सिंह हैं। 

2021-07-10 03:59 GMT

9 ब्लॉकों में आज मतदान

संतकबीरनगर जिले में ब्लाक प्रमुख पद के लिए जिले के 9 ब्लॉकों में आज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं सभी ब्लॉकों पर भारी पुलिस बल के साथ साथ प्रशासनिक अफसर की तैनाती की गई है।

2021-07-10 03:56 GMT

डीएम ने 6 प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए

बांदा में भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में 08 विकास खण्डों में से 06 विकास खण्डो के ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में निर्विरोध चुनाव जीता और चुने गए प्रत्याशियों को आज जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने 06 विकास खण्डो के निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। 

2021-07-10 03:14 GMT

फिरोजाबाद जिले के 6 ब्लॉकों पर आज मतदान

फिरोजाबाद जिले के 6 ब्लॉकों पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख का आज मतदान होना है। यह चुनाव 11 बजे से 3 बजे तक होगा। मतदान में प्रशासन एवं पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है प्रेक्षक पर रखे हुए हैं पैनी नजर ।

2021-07-10 03:04 GMT

बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी मैदान से पीछे हटे

बुलंदशहर में यूपी का पहला मामला जहां भाजपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र वापसी। बुलंदशहर के 16 ब्लॉकों में से 8 पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनेंगे, 7 सीटो पर आज होगा मतदान।

2021-07-10 02:56 GMT

रायबरेली में 13 पदों पर आज होगा मतदान

रायबरेली : 13 ब्लाक प्रमुख पदों पर आज होगा मतदान। 5 ब्लाकों में निर्विरोध बीजेपी के प्रत्याशी जीते। शिवगढ़, रोहनिया, खीरो, राही, डलमऊ, लालगंज ब्लाक में बिजेपी और सपा में टक्कर होगी। चार ब्लाकों में बीजेपी और निर्दलीय के बीच मुकाबला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान और वोट की गिनती। 

Tags:    

Similar News