UP Budget 2023: वित्त मंत्री का बजट भाषण रोजगार महिलाओं और किसानों पर रहा केंद्रित, मुफ्त सिलेंडर की घोषणा

Report :  Jugul Kishor
Update:2023-02-22 14:15 IST
Live Updates - Page 6
2023-02-22 05:57 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राज्यीय सड़कों का निर्णाण किया जा रहा : वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update:  वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि कपड़ा उद्योग के तहत 31 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राज्यीय सड़कों का निर्णाण किया जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे का काम जारी है। 

2023-02-22 05:54 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: PAC के लिए तीन महिला बटालियन बनेगी

UP Budget Session 2023 Live Update:  वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1050 करोड़ रुपये प्रस्ताव पास किया गया। एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड के लिए 20 करोड़ रूपये। विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपये। पीएसी के लिए तीन महिला बटालियन बनेगी। 

2023-02-22 05:50 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 25,000 से अधिक निवेशकों ने प्रतिभाग किया: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: उ.प्र. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 25,000 से अधिक निवेशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि इस समिट में लगभग 33.50 लाख करोड़ रुपए के 19000 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। 

2023-02-22 05:49 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: 6 सालों में 12 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने बजट पढ़ते हुए कहा यूपी में 72000 स्टार्टअप काम कर रहे हैं। कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। विगत 6 सालों में 12 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। 

2023-02-22 05:44 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री में शायराना अंदाज में पढ़ा बजट

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्न ने कहा कि यूपी में उद्योगों की अलख जगी है। यूपी बना ग्रोथ इंजन,इस सब पहली दफा समझ। वित्त मंत्री ने शायराना अंदाज में कहा कि 

फकत किनारे बैठे-बैठे

लहरों से मत सवाल कर

डूब के खुद गहरे पानी मे

पानी का फलसफा समझ

2023-02-22 05:41 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: देश की GDP में प्रदेश का योगदान 8% से अधिक: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि देश की GDP में प्रदेश का योगदान 8% से अधिक का हैं। मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि वर्ष 2021 2022 में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो देश की विकास दर से अधिक रही। वित्तीय वर्ष 2023 2024 के लिए GSDP में वृद्धि की दर 19 प्रतिशत अनुमानित की गई है। वैश्विक मंदी के दौर में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर उत्साहजनक है। वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश की बेरोजगारी दर 14.4 प्रतिशत थी, आज यह घटकर लगभग 4.2 प्रतिशत हो गई है। 

2023-02-22 05:40 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अटल पेंशन योजना में पंजीकरण करने में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। कोविड वैक्सीनेशन में यूपी देश में नंबर 1 पर है। 

2023-02-22 05:36 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: बेरोजगारी दर घटकर 4.2 फीसदी रह गयी

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने शायराना अंदाज में बजट पढ़ना शुरु कर दिया है। उन्होने का यूपी के विकास दर में वृद्दि हुई है। बेरोजगारी दर घटकर 4.2 फीसदी रह गयी है। 

2023-02-22 05:35 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने बजट पढ़ना शुरु किया।

UP Budget Session 2023 Live Update: विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पढ़ना शुरू किया।  वित्तीय वर्ष2023- 24 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि योगी का बजट बना है यूपी की खुशहाली का।  ये रंगीन करेगा आने वाली होली का पर्व है वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पढ़ना शुरु कर  दिया है। 

2023-02-22 05:31 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: काली शेरवानी पहनकर विधानसभा पहुंचे अखिलेश यादव

UP Budget Session 2023 Live Update: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा काली शेरवानी पहनकर विधानसभा पहुंचे है। अखिलेश यादव ने कहा कि 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का जो सपना इन्होंने दिखाया है तो मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जी विपक्ष और जनता को बताएंगे कि उन्होंने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। 

Tags:    

Similar News