UP Budget 2023: वित्त मंत्री का बजट भाषण रोजगार महिलाओं और किसानों पर रहा केंद्रित, मुफ्त सिलेंडर की घोषणा

UP Budget 2023: योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर किया। जानें बजट में क्या हुई हैं बड़ी घोषणाएं?

Report :  Jugul Kishor
Update:2023-02-22 14:15 IST

UP Budget 2023 

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार (22 फरवरी) अपना बजट पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये दूसरा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने युवाओं, बेरोजगारों, महिला और किसानों सहित उद्योग जगत के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। इस बजट को अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश किया।  

Full View

यूपी सरकार बजट 2023-24 के माध्यम से दो बड़े लक्ष्यों को भेदने की कोशिश की गयी है। पहला, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha 2024) और दूसरा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर की ओर ले जाना। यूपी सरकार के इस बजट में केंद्रीय बजट की झलक भी दिखायी दी। योगी सरकार बजट के माध्यम से बीजेपी के संकल्प पत्र (BJP Sankalp Patra 2022) में किए वादों को पूरा करने का भी प्रयास किया है। देखें लाइव अपडेट...  

Live Updates
2023-02-22 08:43 GMT

UP Budget 2023 Live Update: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये बजट दिशाहीन दिखाई देता है। इसमें ना आज की समस्याओं का समाधान और ना ही भविष्य के किसी फैसले को आगे लेकर जाने का कोई रास्ता दिखाई देता है। इस बजट ने किसानों, युवाओं, महिलाओं को निराश किया है। इस बजट में मुझे नहीं लगता कि किसी भी औद्योगिक नीति के तहत उत्तर प्रदेश में निवेश आ पाएगा। बजट में अगर कोई ऐसे इंतजाम हो तो सरकार बताये। 

2023-02-22 08:37 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक-एक LPG सिलेंडर मुफ्त देने जा रहे हैं। 

2023-02-22 08:33 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा निजी खेल अकादमी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 590 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है। लखनऊ के कुकरैल में प्रदेश का पहला नाइट सफारी बनेगा। आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के लिए बजट दिया गया है।

2023-02-22 08:24 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा आज के बजट में जो घोषणाएं हुई हैं, उसमें मुख्य रूप से प्रदेश में एक बड़ा भाग पूंजीगत व्यय के लिए है। इसका मतलब प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास पर वो धनराशी खर्च होगी, जो प्रदेश में रोजगार सृजन में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करने जा रही है। रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में आज उत्तर प्रदेश है। इससे आज प्रदेश में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर है। वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था का प्रस्ताव है। निजी नलकूप से जुड़े जो हमारे अन्नदाता किसान हैं उन्हें हमने पिछले बजट में 50% की छूट दी थी, आने वाले समय में हम उन्हें व्यवस्थित तरीके से 100% छूट देने की व्यवस्था करने जा रहे हैं, इसका प्रावधान बजट में किया गया है। 

2023-02-22 08:18 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा प्रदेश में 2017 के पहले 2 एयरपोर्ट क्रियाशील थे आज 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। आने वाले वर्षों में प्रदेश में 21 एयरपोर्ट क्रियाशील होंगे। 

2023-02-22 08:16 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 61 करोड़ 21 लाख रूपयों की व्यवस्था की गयी है। 

2023-02-22 08:13 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा प्रदेश में 20 लाख युवाओं को टैबलेट/लैपटॉप वितरण किया गया है। 

2023-02-22 08:09 GMT

UP Budget 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए और प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश अगले 5 वर्षों में 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने उसके लिए मील का पत्थर साबित होगा। 

2023-02-22 08:01 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा कि बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है। 2016-17 का बजट 3 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का था। पिछले 6 वर्ष में दोगुनी से अधिक की वृद्धि प्रदेश की बजट में हुई है। इस दौरान प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हुई है। 

2023-02-22 07:59 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: सीएम योगी ने कहा प्रदेश में परिवहन विभाग के बेड़े में 1000 नई बसें शामिल होंगी। प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के लिए 100 करोड़ रूपयों का प्रावधान किया गया है। 

Tags:    

Similar News