यूपी कैबिनेट: इलाहाबाद और फैजाबाद मंडल का नाम भी बदला

Update: 2018-11-13 08:12 GMT

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में इलाहाबाद और फैजाबाद मंडल का नाम बदल दिया गया है। अब तक सिर्फ फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था।

यह भी पढ़ें: वीडियो: ‘जो राम का नहीं वो किसी काम नहीं’: देवकी नंदन ठाकुर

मगर मंडलों के नाम नहीं बदले जाने की वजह से असहज स्थिति बनी हुई थी। इनके नाम के बदलाव पर मंगलवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी।

यह भी पढ़ें: IBPS PO प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी जिले अयोध्या मंडल में शामिल किए गए हैं। इसी तरह इलाहाबाद मंडल में शामिल जिले जस के तस रहेंगे। सिर्फ मंडल का नाम बदलकर इलाहाबाद से प्रयागराज हो गया है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के दखल के बाद अब ये अभ्यर्थी भी दे सकेंगे यूपीटीईटी 2018 की परीक्षा

Tags:    

Similar News