UP News: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रत्येक नगर निगम में बनेगा इलेक्ट्रिक पशु शव दाह गृह

UP News: सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार पशुओं के संवर्धन और संरक्षण के लिए सेवाभाव से प्रयासरत है। पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजना चलाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लोग योजना का लाभ मिल सके सुनिश्चित करने के लिए कहा।

Update:2023-08-20 21:34 IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: Photo- Social Media

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर निराश्रित गोवंश आश्रयों के प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन और संग्रह की समाक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशुओं के संवर्धन और संरक्षण के लिए सेवाभाव से प्रयासरत है। पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजना चलाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लोग योजना का लाभ मिल सके सुनिश्चित करने के लिए कहा।

बड़े गोवंश अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं

वर्तमान में 6889 हेक्टेयर निराश्रित गोवंश स्थलों में 11.89 लाख गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे गोवंश की जगह बड़े-बड़े गोवंश अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं। नस्ल सुधार और गोवरधन प्लांट जैसी योजनाओं को बढ़ाए जाने की जरूरत है। इसके लिए विकास खंड एवं जनपद स्तर पर स्थापित बड़े गोवंश आश्रय स्थल अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक विकासखंड और जनपद स्तर पर 4000-5000 गोवंश की क्षमता वाले स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। वहीं प्रत्येक निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर केयर टेकर तैनात करने के लिए भी कहा।

गोवंश संरक्षण के लिए सामाजिक सहयोग जरूरी

उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण का कार्य बिना सामाजिक सहयोग के पारा नहीं हो सकता है। निराश्रित गायों को संरक्षित करने के लिए आम जन को आमंत्रित किया जाना चाहिए। बड़ी संख्या में लोग गो सेवा करना चाहते हैं लेकिन अभाव में नहीं कर पाते। ऐसे लोगों से आर्थिक मदद लेकर निराश्रित गो आश्रम की सेवा की जानी चाहिए। उन्होंने गो आश्रय स्थल के लिए टीन शेड के निर्माण के लिए कहा। आश्रय स्थल में नंद के लिए अलग से व्यवस्था होना चाहिए।

29 जिलों में करीब 2536 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त

बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश में गोचर भूमि को संरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का अच्छा परिणाम मिला है। अबतक 29 जिलों में करीब 2536 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यहां पर नेपियर घास, सहजन, सूबबूल जैसे वृक्ष लगाए के निर्देश दिए। इसके अलावां इस जमीन की जीयो टैग कराने पर भी सहमति बनी।

प्रत्येक नगर निगम में पशु शवदाह गृह बनाए जाने के निर्देश

बैठक में ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि किसी भी स्थिति में मृत पशुओं को नदियों में न प्रवाहित किया जाए। इसके लिए सभी नगर निगमों में पशुओं और जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए इलेक्ट्रीक शवदाह गृह की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

गोवंश की सेवा कर रहे परिवारों को समय से 900 रुपए देने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि गोवंश संरक्षण के लिए संचालित मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के माध्यम से अभीतक 1 लाख 85 हजार से अधिक गोवंश आम जन को सौंपे गए हैं। ऐसे में गोवंश की सेवा कर रहे परिवारों को सय से 900 रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया।

Tags:    

Similar News