UP में बीते 5 दिनों में मिले 1050 केस: पिछले 24 घण्टों में सामने आए 203 मामले, एक्टिव केस 1300 पार पहुंचे

UP Corona News:उत्तर प्रदेश में बीते 24 घण्टों में कोरोना के 203 नये मामले सामने आए। जिससे एक्टिव केस 1300 पार हो गए हैं।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Shreya
Update: 2022-04-26 14:14 GMT

कोरोना वायरस (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP Covid Cases Today: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले (Uttar Pradesh Corona News) लगातार बढ़ रहे हैं। बीते कई दिनों से रोज़ाना यह देखने को मिल रहा है कि दिल्ली से सटे इलाकों में कोविड-19 के केसों में बढ़ोतरी हुई है। आलम यह है कि बीते पांच दिनों में 1050 नये केस सामने आए हैं। वहीं, बीते 24 घण्टों में 203 नये मामले सामने आए। जिससे एक्टिव केस 1300 पार हो गए हैं।

बीते 5 दिनों में मिले 1050 नये केस

• 25 अप्रैल- 210 संक्रमित

• 24 अप्रैल- 221 संक्रमित

• 23 अप्रैल- 226 संक्रमित

• 22 अप्रैल- 188 संक्रमित

• 21 अप्रैल- 205 संक्रमित

एक्टिव केसों की संख्या 1300 पार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,673 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 203 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,07,90,314 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 162 लोग और अब तक कुल 20,48,482 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1316 एक्टिव मामले है।

31 करोड़ वैक्सीन डोज़ हुई पूरी

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 25 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 6,28,582 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,29,30,105 व दूसरी डोज 12,92,53,264 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,32,76,218 और दूसरी डोज 90,15,198 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 44,23,810 तथा दूसरी डोज 1,04,615 दी गयी। कल तक 27,09,612 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,17,12,822 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News